भाजपा अभिनन्दन विजय संकल्प यात्रा में शामिल हुए झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

पेटरवार वन सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार वन सभागार में गोमिया विधानसभा भाजपा बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बोकारो जिला अध्यक्ष जय देव राय ने की। इस सम्मलेन में झारखण्ड के पहले पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल

Jul 18, 2024 - 14:39
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-07-18-at-7.56.32-PM.jpeg

बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार वन सभागार में गोमिया विधानसभा भाजपा बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बोकारो जिला अध्यक्ष जय देव राय ने की। इस सम्मलेन में झारखण्ड के पहले पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष जय देव राय सहित कई जीप सदस्य और भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित हुए। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत बाबूलाल मरांडी, चंद्रप्रकाश चौधरी, डॉ लम्बोदर महतो और जिलाध्यक्षों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर और पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर की गई साथ ही बन्दे मातरम के गूंज के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। ततपश्चात् मंच पर मंचसीन अतिथियों को गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी ने लोक सभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में सबसे ज्यादा मतदान करवाने वाले बूथ अध्यक्षों को अंग वस्त्र देकर स्वागत कर सम्मनित किया। मरांडी ने कहा की कोई भी चुनाव कार्यकर्ताओ के द्वारा ही जीती जाती है कार्यकर्ता ही मैदान में कार्य करते है। जिससे पार्टी को वोट मिलता है, साथ ही बताया की विधानसभा की चुनाव गठबंधन के साथ मजबूती से चुनाव लड़ा जायेगा। वहीं आदिवासियों के शोषण पर पूछे जाने पर कहा की ये सरकार निक्क्मी सरकार है, भ्रष्टाचार से लिप्त सरकार है। विपक्ष हमेशा आवाज उठती रही है। जिसके चलते आदिवासियों की शोषण में कमी आई है। वही ये सरकार नौजवान, विधवा, विकलांग सभी को ठगा है और झूठ बोलकर 2019 चुनाव में लोगो से वोट माँगा है और सत्ता में आने के बाद सिर्फ कमाने का काम किया है। जितने भी परीक्षा हुआ है सिर्फ पेपर लिक करने का काम किया है और बच्चो से उगाही करने का काम किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User