भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में संगम कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

भारतीय जनता पार्टी बेरमो प्रखंड की एक आवश्यक बैठक बोकारो थर्मल स्थित भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने अपने सम्बोधन में संगम के कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि आगामी 4 फरवरी को धनबाद

Jan 27, 2024 - 07:39
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-27-at-6.30.15-PM.jpeg

भारतीय जनता पार्टी बेरमो प्रखंड की एक आवश्यक बैठक बोकारो थर्मल स्थित भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने अपने सम्बोधन में संगम के कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि आगामी 4 फरवरी को धनबाद में माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम में बेरमो प्रखंड के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने को तैयारी और व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा किया गया। उन्होंने कहा कि सशक्ति केन्द्रों में प्रभावी नियुक्त कर सभी शक्तिकेन्द्रो के अंतर्गत बूथो से आधिक से अधिक कार्यकर्ता की उपस्थिति सुनिश्चित करना है। प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रकार के कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनको मोदी जी के कार्यक्रम मे उपस्थित रहने का आग्रह करना। बैठक में उपस्थित भाजपा के वरीय नेता तथा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद वर्णवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता को सूचित कर धनबाद के कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें। बैठक में मोती महतो, अजय शर्मा, ईश्वर प्रजापति, विश्वनाथ यादव, भैरव महतो, चन्द्रप्रकाश सिंह, प्रदीप साव, उमेश प्रसाद, सीमा देवी, अशोक साव, शिव कुमार राम, गौरम राम, विरेन्द्र चौहान, अनिल मिश्रा, सूरज नायक, ललिता देवी, विरेश निषाद, दीपक निषाद, मनोज यादव, हरदीप राम, अनील मिश्रा, हेमंत तांती, कैलाश लोहरा सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User