भाजपा की विजय संकल्प परिवर्तन यात्रा के तहत चार सभा व तीन रोड शो को सफल व प्रभावी बनाने पर बल

27 को उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेरमो आयेगे रिपोर्ट : अविनाश कुमार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बताया कि 20 सितम्बर से झारखंड में शुरू हो रहे झारखंड परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल व प्रभावी बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी तैयारी में जुट ज

Sep 15, 2024 - 09:20
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-15-at-12.02.02-AM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बताया कि 20 सितम्बर से झारखंड में शुरू हो रहे झारखंड परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल व प्रभावी बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी तैयारी में जुट जाए। हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ सभी भाजपाई विधानसभा की तैयारी में जुट जाए। इस बार मौजूदा महागठबंधन सरकार की नाकामियों और चालाकियों को जन-जन तक पहुंचाना है। 29 सितंबर को प्रधानमंत्री की मन की बात सुनना है। वर्तमान सरकार में जिस तरह से भ्रष्टाचार, लूट-खसोट है। आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। नैतिकता के आधार पर हेमंत सोरेन को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। जिलाध्यक्ष जयदेव राव ने यात्रा की तैयारी के बारे में जानकारी दिया। बताया कि भाजपा की विजय संकल्प परिवर्तन यात्रा के तहत बोकारो में चार सभा व तीन रोड शो किया जाएगा। संकल्प रथ यात्रा 26 सितम्बर को चंदनकियारी में पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेद अधिकारी व झारखंड नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी होगे। 27 को शाम 7:30 बोकारो में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व जमुई विधायक श्रेयसी सिंह इसी दिन तेनुघाट में 01:45 साड़म 2:45 गोमिया में 3:00 बजे रोड शो होगा, साथ ही शाम 5:30 बजे बेरमो करगली फुटबॉल मैदान में यूपी के सीएम आदित्य योगी नाथ व धनबाद सांसद ढुल्लू महतो सभा में शामिल होंगे। यहां राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश व जमशेदपुर सांसद विद्युत वलन महतो भी शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User