भाजपा झारखण्ड की सभी 14 सीटें जितेगी : मरांडी

सतबरवा : शुक्रवार को तीन दिवसीय पलामू प्रवास के पहले दिन झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पुर्व मुख्यमन्त्री बाबूलाल मरांडी का सतबरवा पहुचने पर डाल्टनगंज भंडरिया विधायक आलोक चौरसिया के नेतृत्व में पेट्रोल पंप स्थित कंचन ढाबा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला पार्षद सुधा कुमारी न

Apr 05, 2024 - 14:41
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240405-WA0023.jpg

सतबरवा : शुक्रवार को तीन दिवसीय पलामू प्रवास के पहले दिन झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पुर्व मुख्यमन्त्री बाबूलाल मरांडी का सतबरवा पहुचने पर डाल्टनगंज भंडरिया विधायक आलोक चौरसिया के नेतृत्व में पेट्रोल पंप स्थित कंचन ढाबा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला पार्षद सुधा कुमारी ने अंग वस्त्र तथा बुके देकर श्री मरांडी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को घर-घर जाकर लोगों को अवगत कराने का आह्वान करते हुए 'अबकी बार 400 पर' के संकल्प को मजबूत करने का निर्देश दिया।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की झामुमो सरकार ने हर क्षेत्र में लूट मचा रखी है कुछ भी नहीं छोड़ा है। विपक्ष को लोकसभा चुनाव में समझ में नही आ रहा है कि किसे चुनाव लड़ाएं,उम्मीदवार नही मिल रहे जबकि भाजपा ने सभी 14 लोकसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

मौके पर प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र पांडे,आशीष सिन्हा,राणा प्रताप कुशवाहा,विकास तिवारी,सोनू सिकंदर,चंचल यादव,अजय उरांव,प्रीति गुप्ता,रिंकी यादव,अतुल कुमार,अनुज चंद्रवंशी,पप्पू सिंह,अशोक यादव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User