भाजपा ने बीस वर्षों के शासनकाल में झारखंड के लिए कोई काम नहीं किया : हेमंत सोरेन

रिपोर्ट : शक्ति शरण प्रसाद गिरिडीह में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। हेमंत सोरेन ने कही वे रविवार को गांडेय प्रखंड के डोकीडीह पंचायत के कन्हाईडीह गांव में गांडेय विधानसभा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन के पक्ष में लोगों को संबोधित किए। उन्होंने

Nov 17, 2024 - 13:47
Updated: 2 years ago
0 1
WhatsApp-Image-2024-11-17-at-6.34.53-PM.jpeg

रिपोर्ट : शक्ति शरण प्रसाद

गिरिडीह में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। हेमंत सोरेन ने कही वे रविवार को गांडेय प्रखंड के डोकीडीह पंचायत के कन्हाईडीह गांव में गांडेय विधानसभा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन के पक्ष में लोगों को संबोधित किए। उन्होंने कहा कि करीब बीस साल के शासन में भाजपा ने गरीबों के हित में कोई कार्य नहीं किया। गरीबों की प्रतिदिन की जरुरतें नमक, दाल, चावल पर टैक्स लगा दिया। किसान आत्महत्या कर रहे थे, तब ही प्राण लिया था कि डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकना है और भाजपा के डबल इंजन की सरकार को हटाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग छोटी छोटी जरुरतें पूरी करने के लिए उधार लेते थे, कर्ज लेकर काम चलाते थे। इलाज के लिए, बिजली बिल के लिए उधार लेते थे। ग्रामीणों की इन समस्याओं को उन्होंने अपने कंधे पर लिया और बिजली बिल माफ कर दिया। किसानों के दो लाख तक के ऋण को माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मईया सम्मान योजना लाया, जिसके तहत् उनके खाते में 1000 रुपए की राशि पहुंचाने का कार्य किया। दिसम्बर में ये राशि 2500 रुपये हो जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो चौबीस घंटे बिजली आएगी पर कोई बिल नहीं आएगा।

उन्होंने कहा कि अहिल्यापुर को प्रखंड बनाने की मांग पुरी की जाएगी। बिजली बिल को लेकर जो केश मुकदमा कोर्ट में चल रहा है उसे भी वापस करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बाद में संथाली भाषा में संबोधित कर लोगों को गांडेय विधानसभा एवं झारखंड के विकास के लिए झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की . मौके पर राज्यसभा सांसद डा सरफराज अहमद, प्रणव वर्मा, झामुमो के जिला महासचिव महालाल सोरेन, प्रखंड सचिव भैरो वर्मा, ध्रुवदेव पंडित, जिप सदस्य हेंगामुनी मुर्मू, गोपीन मुर्मू पुर्व जिप सदस्य बबली मरांडी, कर्मिला टुडू, चांदमल मरांडी, दिलीप मंडल, फरदीन इम्तियाज अहमद, राजेश सिंह, भागवत सिंह, मो इनामुल, मुफ्ति मोहम्मद सईद आलम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User