भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, किसी के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है : जयदेव राय

भाजपा फुसरो मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय सहित कई लोगो ने छोड़ा भाजपा का दामन, जल्द नई पार्टी करेगे गठनआजसू को गिरिडीह संसदीय क्षेत्र देने के बाद भाजपा और आजसू के कई नेता नाराज होकर पार्टी छोड़ रहे है देश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। आम चुनाव से पहले नेताओं की

Mar 09, 2024 - 12:42
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-09-at-4.56.42-PM.jpeg

देश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। आम चुनाव से पहले नेताओं की राजनीतिक दलों में आवाजाही जारी है। आजसू को गिरिडीह संसदीय क्षेत्र देने के बाद भाजपा के कई नेता नाराज होकर पार्टी छोड़ने का लगातार सिलसिता जारी है। भाजपा फुसरो मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय सहित आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव कुलदीप प्रजापति, आजसू के गोमिया प्रखंड अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, भाजपा वरिष्ठ नेता नारायण प्रजापति, प्रतिष्ठित व्यवसाई गुलाब किशोर, कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चंदन बाली एवं झपिपा गिरिडीह के चंद्रदेव चंदू ने सामूहिक इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया और नई पार्टी बनाने की घोषणा की। शनिवार को फोन पर भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता रामकिंकर पाण्डेय ने कहा कि दिल्ली में रहकर नई पार्टी गठन की तैयारी कर रहे हैं। उनके साथ विभिन्न दलों को छोड़कर आए कई नेता पार्टी गठन की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। कहा कि झारखंड सामूहिक इस्तीफे के बाद सभी दलों के दर्जनों नेता संपर्क में हैं। जल्द ही नई पार्टी की घोषणा करके उन्हे साथ लिया जाएगा। राजनीतिक स्थिरता और विकास के लिए झारखंड में युवाओं को आगे आना होगा और पुरानी परंपराओं पर सत्ता की गणित में उलझे राजनीतिक दलों से राज्य को निजात दिलाना होगा। झारखंड राज्य मे 24 साल में 13 मुख्यमंत्री बदल गए और तीन तीन बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया। इस कारण आज तक झारखंड में न तो निवेश रोजगार शिक्षा और विकास की कोई ठोस नीति बन पाई और न ही स्थानीयता का मापदंड तय हो पाया। जनता पुरानी पार्टियों के राजनीतिक खेल से निराश हो चुकी है। अब किसी नए विकल्प की उम्मीद कर रही है, जो झारखंड को भ्रष्टाचार और लूट की संस्कृति से निजात दिलाए। भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। किसी को जाने से पार्टी कोई फर्क नहीं पड़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User