भाजपाई व डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं बधाई के पात्र : आलोक चौरसिया

मेदिनीनगर (पलामू) : भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता व क्षेत्र के मतदाता का मैं तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने मेरे ऊपर पिछले 10 वर्षों से विश्वास करते हुए पुनः अगले 5 वर्षों तक सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। उक्त बातें डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक आल

Nov 23, 2024 - 15:50
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-11-23-at-8.07.19-PM-scaled.jpeg

मेदिनीनगर (पलामू) : भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता व क्षेत्र के मतदाता का मैं तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने मेरे ऊपर पिछले 10 वर्षों से विश्वास करते हुए पुनः अगले 5 वर्षों तक सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। उक्त बातें डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक आलोक चौरसिया ने कही। शनिवार की शाम 6 बजे मतगणना केंद्र से जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। नवनिर्वाचित विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा करते हुए कमल खिलाने का काम किया है। गरीब, मजदूर व किसान के बेटों को पुनः विधायक बनाया है। इसके लिए डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र वासियों को बधाई, शुभकामनाओं के साथ आभार प्रकट करते हैं। कहा कि डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता का वे पिछले 10 वर्षों से सेवा करते आए हैं। उनके सेवा करने का ही नतीजा है कि क्षेत्र की जनता ने पुण: उन्हें 5 वर्ष के लिए और मौका दिया है। भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता इस चुनाव में अपनी मेहनत व लगन से उन्हें जिताने का काम किया है। कहा कि वे डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र का चहूंमुखी विकास करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User