भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, महिलाओं को सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन

रिपोर्ट : विक्रम प्रजापति भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, महिलाओं को सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन टूरिस्ट कंपलेक्स तेनुघाट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अतिथि बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी एवं समाजसेवी चितरंजन साव मंच को संबोधन किया जिसने इसमे

Mar 10, 2025 - 11:19
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250310-WA0016.jpg

रिपोर्ट : विक्रम प्रजापति

भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, महिलाओं को सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन टूरिस्ट कंपलेक्स तेनुघाट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अतिथि बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी एवं समाजसेवी चितरंजन साव मंच को संबोधन किया जिसने इसमें कहा कि राज्य में प्रजापति समाज को अधिकार की लड़ाई के लिए एक होना होगा तभी जाकर किसी राजनीतिक दल के लोग आने वाले समय में प्रजापति समाज के लोगों को टिकट एवं महत्व देंगे वर्तमान स्थिति में प्रजापति समाज को बंधुआ वोटर समझती है, जो कि गलत है।

अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति जी के द्वारा किया गया साथ ही राष्ट्रीय पदाधिकारी में समिति के मुख्य संस्थापक सत्यनारायण प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत चक्रधारी, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रकाश कुमार प्रजापति जी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता प्रजापति एवं झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए सभी पदाधिकारी गण साथी बोकारो के सम्मानित प्रजापति समाज सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला विशेष रूप पर उपस्थित हुए। चितरंजन साव समाज के लोगों को बहुत-बहुत बधाई एवं  शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User