भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के बैनर तले रांची में प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की हुई बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

वक़्फ़ संशोधन बिल को वापिस करवाना ही भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का मुख्य लक्ष्य : काशिफ रजा रिपोर्ट : मोहन कुमार रांची के होटल एकॉर्ड में शनिवार को भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के बैनर तले आसपा के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा और भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज की संयुक्त अध्यक्षता में प्रदेश पदा

May 04, 2025 - 07:20
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-04-at-9.23.42-AM.jpeg
  • वक़्फ़ संशोधन बिल को वापिस करवाना ही भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का मुख्य लक्ष्य : काशिफ रजा

रिपोर्ट : मोहन कुमार

रांची के होटल एकॉर्ड में शनिवार को भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के बैनर तले आसपा के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा और भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज की संयुक्त अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोध, संगठन और पार्टी का विस्तार,IT सेल का गठन, विद्यार्थी संघ का गठन, महिला कमेटी का गठन, मिशन 78 के गठन करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित काशिफ रजा ने कहा कि वक़्फ़ संशोधन बिल को वापिस करवाना ही भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का मुख्य लक्ष्य है, और जिस तरीके से आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद जी ने लगातार संसद से सड़क तक वक़्फ़ संशोधन बिल का विरोध कर रहें हैं और अन्य प्रदेशों में भी विरोध प्रदर्शन की जा रही है हम प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

वहीं मौके पर उपस्थित भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज ने संगठन पर जोर देते हुए कहा है कि चुनाव के बाद संगठन और भी मजबूत हो रही है। हम झारखंड में पहली बार चुनाव लड़कर लगभग 79,000 वोट लाकर साबित किए हैं कि झारखंड में अब आजाद समाज पार्टी का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिला के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User