भूस्खलन के चलते यात्रियों से भरी 2 बसें नदी में बही, 63 यात्री लापता

नेपाल में आज सुबह बड़ा हादसा सामने आया है। यहां यात्रियों से भरी दो बसें त्रिशूली नदी में गिर गईं। जानकारी के अनुसार भूस्खलन के चलते मध्य नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर यह हादसा हुआ है। बस में 63 यात्री सवार थे। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों

Jul 12, 2024 - 07:59
Updated: 2 years ago
0 0
nepal.jpg

नेपाल में आज सुबह बड़ा हादसा सामने आया है। यहां यात्रियों से भरी दो बसें त्रिशूली नदी में गिर गईं। जानकारी के अनुसार भूस्खलन के चलते मध्य नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर यह हादसा हुआ है। बस में 63 यात्री सवार थे।

चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बसों में बस चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। भूस्खलन के कारण बसें सुबह करीब 3:30 बजे बह गईं। हम घटनास्थल पर हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में हमें दिक्कत आ रही है।

https://youtu.be/h6pLZWGHB4A

बचाव दल फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद हैं और लापता वाहनों और यात्रियों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण उनका काम और भी मुश्किल हो रहा है।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सुबह 3:30 बजे के आसपास हुई। अधिकारी जीवित बचे लोगों को खोजने और नदी से बसों को निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User