भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों की कलम : सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता

रिपोर्ट : अविनाश कुमार नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय, स्वांग में सतर्कता जागरूकता अभियान (VAW 2024) के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन से पहले, 27 अगस्त 2024 को विद्यालय का दौरा चंदन कुमार, नोडल अधिकारी (VAW 2024) और उप प्रबंधक (CSR) द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्रों के लिए एक

Aug 30, 2024 - 10:54
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-30-at-2.52.13-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय, स्वांग में सतर्कता जागरूकता अभियान (VAW 2024) के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन से पहले, 27 अगस्त 2024 को विद्यालय का दौरा चंदन कुमार, नोडल अधिकारी (VAW 2024) और उप प्रबंधक (CSR) द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्रों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें प्रभावी लेखन कौशल पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया और सतर्कता जागरूकता अभियान के बारे में जागरूकता उत्पन्न की गई।

इस कार्यशाला के बाद, छात्रों को तैयारी करने के लिए तीन दिनों का समय दिया गया, जिसके बाद आज "भ्रष्टाचार: हमारे समाज की सबसे बड़ी चुनौती" विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार हाउस - गंगा हाउस, कोनार हाउस, कोयल हाउस और शंख हाउस से कुल 52 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को भ्रष्टाचार के गंभीर प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उनके विचारों को स्पष्ट और प्रभावी ढंग से व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना था।

प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर कहा, "आज के समय में भ्रष्टाचार समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ा है। हमारे विद्यार्थियों को इस चुनौती को समझने और इसे समाप्त करने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों ने जिस प्रकार से भ्रष्टाचार के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए, वह उनकी समझ और जागरूकता को दर्शाता है। मुझे गर्व है कि हमारे विद्यार्थी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ उन्हें समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराती हैं और उनके विकास में सहायक होती हैं।"

इस प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा और उनके प्रयासों की सराहना की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User