मंत्री ने किया मैरेज हॉल सह गेस्ट हाउस का उद्घाटन

रिपोर्ट : अविनाश कुमार झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता एवं मध निषेध तथा उत्पादन मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार की देर संध्या कथारा झिरकी मार्ग पर आईबीएम कॉलोनी के समीप बने राधा कृष्ण मैरिज हॉल सह गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि यहां उक्त मैरिज प्लेस के बनन

Apr 25, 2025 - 15:51
Updated: 1 year ago
0 0
bermo-2.jpg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता एवं मध निषेध तथा उत्पादन मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार की देर संध्या कथारा झिरकी मार्ग पर आईबीएम कॉलोनी के समीप बने राधा कृष्ण मैरिज हॉल सह गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि यहां उक्त मैरिज प्लेस के बनने से कथारा सहित आसपास के दर्जनों ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को विभिन्न समारोह आयोजित करने में सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में खासकर विवाह समारोह के आयोजन के दौरान ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में स्थानाभाव को लेकर लोग अपनी सहूलियत के अनुसार मैरिज हॉल में जाकर समारोह आयोजित करते हैं। इसके तहत एक ही जगह पर उन्हें तमाम सुविधा मिलती है। बैंक्विट हॉल के संचालक कौशल यादव के अनुसार युक्त तीन मंजिलें बैंक्विट हॉल 5 हजार स्क्वायर फीट में बनाया गया है। जिसके प्रथम तथा द्वितीय ताले पर विवाह समारोह बैठके बर्थडे पार्टी आदि की व्यवस्था की गई है। जबकि तीसरे माले पर ठहरने तथा रहने की उत्तम व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि बहुत दिनों से उनकी सोच थी कि सामाजिक दायित्व को देखते हुए यहां इस प्रकार का एक भवन निर्माण कराया जाए जो अब जाकर पूरा हुआ। मौके पर मथुरा सिंह यादव, रूपलाल यादव, बालेश्वर गोप, गोविंद यादव, नागेश्वर यादव, हेमंत कुमार, दुलारचंद यादव, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद कलीम, देवेंद्र यादव, सीडी यादव, नागेश्वर यादव, नारायण यादव, रंजय कुमार सिंह, देवनारायण यादव, बबलू यादव, नागेश्वर यादव, कुलेश्वर यादव, राजेंद्र यादव, कौशल यादव, शोबी देवी, अनिल यादव, संजय यादव, गौतम यादव, उर्मिला देवी, बेबी देवी, सुनीता यादव आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User