मजार के पास खराब हैंडपंप से श्रद्धालुओ को हो रही परेशानी

रायबरेली केंद्र सरकार भले ही पूरे उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुंचने की कवायत कर रहा हूं लेकिन अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं गांव हैं। तहसील हैं जहां पीने के पानी के लिए लोग अभी भी भटक रहे हैं। यहां रायबरेली जिले के सदर तहसील क्षेत्र के ही कोंसा ग्राम पंचायत के अमवन गांव में शही

May 10, 2025 - 06:14
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-09-at-7.15.56-PM.jpeg

रायबरेली केंद्र सरकार भले ही पूरे उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुंचने की कवायत कर रहा हूं लेकिन अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं गांव हैं। तहसील हैं जहां पीने के पानी के लिए लोग अभी भी भटक रहे हैं। यहां रायबरेली जिले के सदर तहसील क्षेत्र के ही कोंसा ग्राम पंचायत के अमवन गांव में शहीद मर्द शाह बाबा की मजार के सामने लगा हैंडपंप एक महीने से खराब है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बीते दिनों में ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर ब्लॉक के अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 16 मई को शहीद मर्द शाह बाबा का सालाना उर्स मनाया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि अगर हैंडपंप जल्द ठीक नहीं कराया गया, तो उर्स में आने वाले भक्तों को पानी पीने की दिक्कत होगी।

जब इस मामले में बीडीओ संजय कन्नौजियां से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधान ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि ग्रामीण दावा कर रहे हैं कि उन्होंने ब्लॉक के अधिकारियों को शिकायती पत्र दे दिया है। जिम्मेदारों की उदासीनता ग्रामीण पर भारी पड़ रही है। ठंड विकास अधिकारियों और उनके कर्मचारियों की लापरवाही के कारण इस भीषण गर्मी में पानी पीने के लिए लोग बेहाल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User