मथुरा : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने लिया यमुना मैया के उद्धार का संकल्प

कहा केवल कांग्रेस ही कर सकती है धर्म का आचरणयमुना एक्सप्रेस वे पर वरिष्ठ कांग्रेसियों ने किया स्वागत रिपोर्ट : गुलाब सिंह यमुना की स्वच्छता और शुद्धिकरण को लेकर के कांग्रेस ने संकल्प व्यक्त किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री अजय राय ने मथुरा में पहुंचकर कहा यमुना मैया के उद्धार

Jun 20, 2025 - 14:04
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-20-at-7.01.07-PM.jpeg

कहा केवल कांग्रेस ही कर सकती है धर्म का आचरण
यमुना एक्सप्रेस वे पर वरिष्ठ कांग्रेसियों ने किया स्वागत

रिपोर्ट : गुलाब सिंह

यमुना की स्वच्छता और शुद्धिकरण को लेकर के कांग्रेस ने संकल्प व्यक्त किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री अजय राय ने मथुरा में पहुंचकर कहा यमुना मैया के उद्धार का आज वह संकल्प लेते हैं और जब तक ब्रज वसुंधरा पर यमुना मैया का जल पवित्र नहीं हो जाता तब तक वह इसके लिए विराट आंदोलन खड़ा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह काम केवल कांग्रेस ही कर सकती है भाजपा के पास सिर्फ दिखावे का खेल है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेसियों के द्वारा यमुना एक्सप्रेस पर किए गए स्वागत सम्मान के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वह मथुरा में यमुना शुद्धिकरण को लेकर विश्राम घाट पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यमुना का जल दिल्ली से लेकर मथुरा तक कितना विषैला हो गया है। इसे आचमन करना तो दूर स्पर्श करने में भी श्रद्धालुओं की आत्मा रोने लगती है। उन्होंने कहा कि मथुरा वृंदावन भगवान श्री कृष्ण की नगरी है। यहां प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आकर के यमुना जी की पूजा अर्चना करते हैं और हर रोज भाजपा के दो मुखी चेहरे को कोसते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने कहा के मथुरा में यमुना शुद्धिकरण के नाम पर करोड़ अरबों का घोटाला हो चुका है। उन्होंने कहा कि कच्ची सड़क माया टीले पर मृतकों के लिए 50-50 लख रुपए तथा सरकारी नौकरी की मांग उन्होंने की है और जो दोषी पर्दे के पीछे हैं। उनको तुरंत जेल भेजा जाए। पूरी घटना की सीबीआई जांच कराई जाए ताकि असली दोषियों के चेहरे उजागर हो सके। उन्होंने कहा कि पुरातत्व महत्व के टीले के खनन करने के मामले में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन की मौत के मामले में दोषियों के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ठाकुर नरेश पाल सिंह, जसावत ब्रजेश शर्मा, एडवोकेट ठाकुर निलेश जादौन बाहर, कोषाध्यक्ष पंकज गोला, जिला कोऑर्डिनेटर गिरवर शर्मा, महानगर कोऑर्डिनेटर ठाकुर संतोष सिंह, राजू अब्बासी, महेश चौबे, उमेश चंद शर्मा, रोशन लाल, अखलाक चौधरी, सलमान चौधरी, गिर्राज सिंह, छोकर लोकेश शर्मा, विनोद आर्य, सतपाल चौधरी, चौधरी अजमेर सिंह, राम विनोद, राम भरोसी, चौधरी विनोद, चतुर्वेदी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User