मथुरा : बस में लगी आग से अफरा तफरी

बस में जलकर एक व्यक्ति की मौत स्मोकिंग करने के कारण बस में लगी भीषण आग टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर के अंडर खडी थी बस बस में अचानक आग लगने से मची अफरा तफरी यात्रियों को लेकर आई बस पार्किंग में थी खड़ी वृंदावन कोतवाली क्षेत्र की घटना मथुरा के वृंदावन में पर्यटक सुविधा केंद्र में खड़ी बस में मंगलवार को अचानक

Jan 15, 2025 - 14:33
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-14-at-9.38.45-PM.jpeg

बस में जलकर एक व्यक्ति की मौत स्मोकिंग करने के कारण बस में लगी भीषण आग टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर के अंडर खडी थी बस बस में अचानक आग लगने से मची अफरा तफरी यात्रियों को लेकर आई बस पार्किंग में थी खड़ी वृंदावन कोतवाली क्षेत्र की घटना मथुरा के वृंदावन में पर्यटक सुविधा केंद्र में खड़ी बस में मंगलवार को अचानक आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई यात्री बुरी तरह से झुलस गए हैं। शीशा तोड़कर यात्रियों ने जान बचाई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर सेफ्टी सिस्टम से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बस तेलंगाना के श्रद्धालुओं को महाकुंभ में स्नान कराकर लौट रही थी। बताया जा रहा वृंदावन में सिगरेट जलाने से यह हादसा हुआ है। बस में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर रखे थे, जिससे आग ने विकारल रूप ले लिया। तेलंगाना से 50 श्रद्धालुओं को लेकर आई बस में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग श्रद्धालु द्रुपद पुत्र भेजना ग्राम पाल जी जिला कुम्हेर तेलंगाना की मौत हो गई है। इस यात्री की जानकारी तब हुई जब दमकल कर्मियों ने बस की आग बुझाई और अंदर देखा तो एक श्रद्धालु का कंकाल मिला। बस के समीप यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था में लगे बस मालिक के भाई ने बताया कि बुजुर्ग श्रद्धालु बीमार था, इस वजह से वह 50 अन्य यात्रियों के साथ मंदिर दर्शन करने नहीं जा सका। वह पीछे की सीट पर बैठकर बीड़ी पी रहा था तभी अचानक बस में आग लग गई और उसे निकालने का मौका नहीं मिला। तेलंगाना के निर्मल जिला से चली बस में 50 यात्री सवार थे। बस करीब 2:30 बजे वृंदावन के पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंची। श्रद्धालु बस से उतरकर दर्शन करने के लिए चले गए, तभी करीब साढ़े पांच बजे खड़ी बस में आग लग गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User