मधुमक्खियों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, हुई मौत

रायबरेली में मधुमक्खियों ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। मधुमक्खियां के काटने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित करते हुए शव पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मर्चुरी में रखवा दिया गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 6

Apr 07, 2024 - 01:58
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-06-at-10.00.48-PM.jpeg

रायबरेली में मधुमक्खियों ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। मधुमक्खियां के काटने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित करते हुए शव पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मर्चुरी में रखवा दिया गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 6 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीतापुर गांव में एक बंदर की मौत हो गई थी। जिसकी शोक सभा का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान शोक सभा में पहुंचे बुजुर्ग के ऊपर मधुमक्खियों ने जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें रातिपाल पुत्र गयाप्रसाद उम्र 65 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल की एमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर रोशन सिंह पटेल ने बताया कि उपचार के दौरान रातिपाल की मौत हो गई है। जिसके शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु जिला अस्पताल के वार्ड में रखवा दिया गया है। वह आगे की कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User