मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। गायक पिछले कई दिनों से बीमार थे। इस बात की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने दी है। पंकज उधास को मशहूर गजल 'चिट्ठी आई है' से पहचान मिली। पंकज उधास के पीआर ने बताया कि गायक का 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया।

Feb 26, 2024 - 11:23
Updated: 2 years ago
0 0
varanasi-pankaj-udhas_1493172461.jpg

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। गायक पिछले कई दिनों से बीमार थे। इस बात की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने दी है। पंकज उधास को मशहूर गजल 'चिट्ठी आई है' से पहचान मिली।

पंकज उधास के पीआर ने बताया कि गायक का 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। गायक के निधन की खबर जानकर संगीत जगत में शोक छा गया है। पंकज जैसे गजल गायक का यूं चले जाना फैंस को दुखी कर गया है। सोशल मीडिया पर हर कोई नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User