महाकुंभ में आये हुए सभी स्नानार्थियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु…

आपको अपनी लोकेशन जाननी हो, आगे का रास्ता समझना हो या किसी प्रियजन को खोजना हो… तीर्थ क्षेत्र में लगाये गये 52 हज़ार से अधिक बिजली के खंभे आपकी काफ़ी मदद कर सकते हैं। ऊर्जा विभाग द्वारा लगाये गये अपने नज़दीक का बिजली का खंभा खोज लीजिए। इन पर तीर्थयात्रियों की मदद के लिए कुछ ख़ास व्यवस्था है। बिज

Jan 30, 2025 - 07:24
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-22.jpg

आपको अपनी लोकेशन जाननी हो, आगे का रास्ता समझना हो या किसी प्रियजन को खोजना हो…

तीर्थ क्षेत्र में लगाये गये 52 हज़ार से अधिक बिजली के खंभे आपकी काफ़ी मदद कर सकते हैं।

ऊर्जा विभाग द्वारा लगाये गये अपने नज़दीक का बिजली का खंभा खोज लीजिए।

इन पर तीर्थयात्रियों की मदद के लिए कुछ ख़ास व्यवस्था है।

  1. बिजली के हर खंभे की जीआईएस मैपिंग करके उसकी भौगोलिक जगह चिन्हित की गई है।
  2. हर खंभे को एक संख्या दी गई है। जो उस पर लिखी है। खंभे की संख्या बताने से उसकी लोकेशन यानी जगह मालूम पड़ जाएगी।
  3. आपका कोई भी प्रिय व्यक्ति बिछड़ गया हो या अन्य कोई समस्या हो तो पुलिस या प्रशासन के नज़दीक के सहायता काउंटर अथवा हेल्पलाइन पर अपने खंभे की संख्या और अपनी समस्या बताने पर प्रशासन के अधिकारी या पुलिस आप तक पहुँचकर आपकी मदद कर पायेंगे।
  4. एक अन्य विकल्प यह भी है कि बिजली के उसी खंभे पर उसी जगह पर क्यू आर (QR) कोड स्थापित है। इसे अपने स्मार्ट फ़ोन से आप स्कैन करेंगे तो एक छोटा सा फॉर्म स्वतः खुल जाएगा। उसमें अपना नाम, फ़ोन नंबर और समस्या आप भरकर सबमिट करेंगे तो प्रशासन आप तक स्वतः पहुँचकर आपकी मदद कर सकेगा।

आवश्यकता पड़ने पर इस सुविधा का आप भी लाभ लें। हज़ारों लोगों ने इसका लाभ लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User