महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र के आदेशानुसार गस्ती दल ने संयुक्त रूप से कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चलाया

रिपोर्ट : अविनाश कुमार महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र के आदेशानुसार, प्रातः लगभग 04:00 बजे क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय गस्ती दल, कथारा कोलियरी गस्ती दल एवं जारंगडीह कोलियरी गस्ती दल ने संयुक्त रूप से कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान में गस्ती दल ने निम्

Jan 13, 2025 - 11:54
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-13-at-12.07.39-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र के आदेशानुसार, प्रातः लगभग 04:00 बजे क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय गस्ती दल, कथारा कोलियरी गस्ती दल एवं जारंगडीह कोलियरी गस्ती दल ने संयुक्त रूप से कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान में गस्ती दल ने निम्न इकाइयों के माइंस एरिया में छापामारी की, गस्ती दल के जवानों के द्वारा कोयला चोरों को पकड़ने के दौरान जारंगडीह कोलियरी के कोयला चोरों ने गस्ती दल पर जानलेवा पत्थरबाजी की।

वही स्वांग कोलियरी तथा कथारा वाशरी में गस्ती दल को देख कोयला चोर भाग खड़े हुए। इसके उपरांत गस्ती दल ने कुल 10 मोटरसाइकिल तथा 12 साइकिल को जप्त कर मौके पर ही क्षतिग्रस्त कर दिया। इस अभियान में लगभग 5 टन कोयल जप्त किया गया, जिसको कोयला स्टोक में गिरा दिया गया।

  • गस्ती में मौजूद जवानों के नाम

1 इबरार हुसैन( क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी)
2 रामनाथ राय( HSG)
3 मोंटू सिंह( HSG )
4 बन्ना उरांव (HSG)
5 भुनेश्वर (SR.S/G)
6 पप्पू (S/G)
7 पवन (S/G)
एवं झारखंड होम गार्ड के अन्य जवान भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User