कोयला चोरों के विरुद्ध औचक चलाया गया छापामारी अभियान

रिपोर्ट : अविनाश कुमार महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र के आदेश अनुसार क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में बोकारो थर्मल थाना पुलिस क्षेत्रीय सुरक्षा गस्ती दल एवं जारंगडीह कोलियरी गस्ती दल के द्वारा जारंगडीह के कोयला स्टॉक माइंस एरिया तथा जारंगडीह साइडिंग के आसपास संयुक्त रूप से कोयला चोरों के विरुद्

Jan 19, 2025 - 13:21
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-19-at-3.05.39-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र के आदेश अनुसार क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में बोकारो थर्मल थाना पुलिस क्षेत्रीय सुरक्षा गस्ती दल एवं जारंगडीह कोलियरी गस्ती दल के द्वारा जारंगडीह के कोयला स्टॉक माइंस एरिया तथा जारंगडीह साइडिंग के आसपास संयुक्त रूप से कोयला चोरों के विरुद्ध ओचक छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी में कोयला चोर गस्ती दल को देख भाग खड़े हुए। इसके उपरांत लावारिस हालत में कोयला से लदा 5 मोटरसाइकिल और 8 साइकिल को जप्त कर मौके प पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त किया गया।

https://youtu.be/lW-qY28ZN0M

लगभग चार टन कोयले को मौके पर से बरामद कर जारंगडीह कोयला स्टॉक में गिरा दिया गया। गस्ती दल में बोकारो थर्मल थाना के ASI अरविंद कुमार मेहता अपने पुलिस जवानों के साथ मौजूद थे साथ में क्षेत्रीय सुरक्षा गस्ती दल तथा जारंगडीह के सुरक्षा गस्ती दल के जवान मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User