महाराजगंज थानाक्षेत्र में अवैध वसूली करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य रायबरेली : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसी क्रम में महाराजगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत कुछ लोगों द्वारा अवैध वसूली की जा रही थी। जिसको लेकर एसपी के निर्देश पर थान

Jul 05, 2025 - 06:28
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-07-04-at-10.00.35-PM.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसी क्रम में महाराजगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत कुछ लोगों द्वारा अवैध वसूली की जा रही थी। जिसको लेकर एसपी के निर्देश पर थाने की पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में थाना चन्दापुर पुलिस टीम द्वारा अवैध वसूली करने वाले 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। चन्दापुर चौराहे पर ऑटो-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली किये जाने के मामले में सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद चंदापुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए, वादी इश्तियाक पुत्र अली हसन की तहरीर के आधार पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तगण गोविंद कुमार उर्फ गोविंदा पुत्र शीतला प्रसाद निवासी वार्ड सं 1 गांधी नगर थाना महराजगंज, शैलेंद्र सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह निवासी पूरे सधई मजरे अतरेहटा थाना महराजगंज को अवैध वसूली के 3700 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को उनि रवि पंवार, आ देवेन्द्र कुमार, होoगाo रुद्रनारायन थाना चन्दापुर ने गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User