महिला की हत्या का सफल अनावरण, पति-पत्नी गिरफ्तार

महिला की हत्या कर बोरे में शव को हाईवे किनारे फेंका था डंडे से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट खुलासा लोनी कटरा पुलिस के लिए बना था चुनौती पुलिस के मुताबिक पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि मृतका, अभियुक्तगण से पूर्व से परिचित थी। मृतका भिलवल बाजार से अभियुक्तगण के साथ मोटर साइकिल से उनके घर आय

Dec 29, 2024 - 16:35
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-29-at-7.48.04-PM.jpeg

पुलिस के मुताबिक पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि मृतका, अभियुक्तगण से पूर्व से परिचित थी। मृतका भिलवल बाजार से अभियुक्तगण के साथ मोटर साइकिल से उनके घर आयी थी। मृतका ने अभियुक्त के घर नाश्ता किया। कुछ देर बाद अभियुक्त प्रांशू तिवारी ने मृतका पर 1500/-रुपये उसकी पैण्ट से चोरी कर लेने की आरोप लगाया जिसमें दोनों के मध्य विवाद होने लगा। अभियुक्तगण द्वारा मृतका से विवाद के दौरान डण्डा सिर पर मार दिया गया जिससे मृतका की मौके पर मृत्यु हो गयी। अभियुक्तगण द्वारा मृतका के शव को बोरी में भरकर हुसैनाबाद चौराहा के पास झाड़ियों मे फेंका था फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User