महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष बनी सरिता नागेंद्र, अंजू महामंत्री

उत्तर प्रदेश महिला संघ की रायबरेली कार्यकारिणी का गठन और प्रथम जनपदीय अधिवेशन का हुआ आयोजनकार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य और  डायट के प्राचार्य जेपी सिंह रहे मुख्य अतिथिरिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश महिला संघ की रायबरेली कार्यकारिणी का गठन और प्रथम जनपदीय अधिवेशन का आयोज

Dec 27, 2024 - 01:50
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20241227-WA0002.jpg

उत्तर प्रदेश महिला संघ की रायबरेली कार्यकारिणी का गठन और प्रथम जनपदीय अधिवेशन का हुआ आयोजन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य और  डायट के प्राचार्य जेपी सिंह रहे मुख्य अतिथि


रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह

उत्तर प्रदेश महिला संघ की रायबरेली कार्यकारिणी का गठन और प्रथम जनपदीय अधिवेशन का आयोजन बुधवार को शहर के नारायण होटल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य और मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य जेपी सिंह रहे। डायट प्राचार्य के द्वारा दीप प्रज्वलन, सरस्वती मां के चित्र पर मल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अधिवेशन में रायबरेली की कमान एक बार फिर से सरिता नागेंद्र को सौंपी गई।

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ रायबरेली का शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी व प्रथम अधिवेशन/जिला निर्वाचन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने कहा कि महिला शिक्षकों के हित में यह संगठन सदैव काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित में काम कर रहे हैं। डायट प्राचार्य जेपी सिंह ने कहा कि महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली हुई है। घरों को संवारने के साथ ही विद्यालयों को बेहतर करने का प्रयास कर रही है। विद्यालय को आगे बढ़ाने में महिला शिक्षकों की महत्ती भूमिका है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित में संगठन सदैव काम करता रहेगा। उन्नयन गोष्ठी के साथ ही सम्पन्न हुए चुनाव में पूरी जनपदीय कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। महिला शिक्षक अर्चना मिश्रा को संरक्षिका, सरिता नागेंद्र को जिला अध्यक्ष के लिए चुना गया। इनके अलावा जनपदीय कार्यकारिणी में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमारी, जिला उपाध्यक्ष  साधना सिंह, जिला महामंत्री अंजू यादव, जिला कोषाध्यक्ष सीमा कुमारी, मालती सिंह कुशवाहा को जिला संयुक्त मंत्री, जिला मंत्री तपस्या पुरवार, जिला संगठन मंत्री सरोजनी मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी किरन जेहरा, एकाउंटेंट जावित्री यादव, आय व्यय निरीक्षक रेनू बौद्ध सहित  कुल 27 पदों  की जिला कार्यकारिणी  निर्वाचित की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन किरन जेहरा द्वारा किया गया  तथा स्वागत गीत मालती मौर्या व प्रेरणा गीत एकता श्रीवास्तव, अंजू यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री व उनकी कार्यकारिणी सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User