महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के 2 आरोपी गिरफ्तार, आधा दर्जन आरोपी फरार

रिपोर्ट : शिवा मौर्यरायबरेली: रायबरेली में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस का घटना के करीब 8 दिन बाद खाता खुल गया है।एक दर्जन आरोपियों में अब तक महज दो ही आरोपी पुलिस के हाथ लगे हैं। जिनपर कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मिल एरिया पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट

Jan 21, 2025 - 15:14
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20250121-WA0011-1.jpg

रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली: रायबरेली में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस का घटना के करीब 8 दिन बाद खाता खुल गया है।एक दर्जन आरोपियों में अब तक महज दो ही आरोपी पुलिस के हाथ लगे हैं। जिनपर कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मिल एरिया पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह वही फरार आरोपी हैं। जिनको पुलिस ने घटना के दिन पकड़ा था।और बाद में पूछताछ के बाद आरोप है। लाभान्वित होने के बाद छोड़ दिया था,जिसको लेकर महिला द्वारा एसपी से शिकायत के बाद फिर से इन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला :
11 जनवरी को अमेठी जिले के गौरी गंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। जिसको लेकर महिला ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में शिकायत की थी । लेकिन पुलिस ने इसे सीरियस नहीं लिया और धरपकड़ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। एसपी से शिकायत के बाद महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने शुक्रवार 20 जनवरी को  गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 17 जनवरी को पीड़ित महिला ने लिखित तहरीर देकर करीब 1 दर्जन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर रुपये छीनने की तहरीर दी थी।
महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में यह बताया था कि वह दवा लेने आई थी जिसको कुछ लोगों द्वारा कर में अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो महिला को थर्ड जेंडर के माध्यम से बल्ले यादव नाम के युवक के कहने पर बुलवाया गया था।जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।अमेठी से चलकर महिला मिल एरिया थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड पर सारस चौराहे पहुँची थी। महिला को रिसीव करने के चार पहिया से कुछ लोग आए और बरवारी पुर गांव के पास स्थित एक नहर विभाग की खाली पड़ी बिल्डिंग में ले जाकर बारी-बारी से पहले जो चार लोग लेने आए थे महिला को उन लोगों ने दुष्कर्म किया। उसके बाद कुछ और लोग वहां पहुंचे घटना को देख उन लोगों ने भी महिला से दुष्कर्म करने  की मांग की। जिस पर महिला ने विरोध किया तो उसके साथ नशे में धुत सभी ने जमकर मारपीट की और अर्धनग्न अवस्था में उसका वीडियो भी बनाया।महिला के साथ दुष्कर्म कितने लोगों ने किया, महिला को रिसीव करने कौन लोग आए थे, महिला को आखिर क्यों एसपी ऑफिस में पहुंचकर शिकायत करना पड़ा,यह राज अभी तक बाहर नहीं आया, पुलिस भी कुछ भी बताने में अभी असहज महसूस कर रही है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 11 जनवरी की रात को वह सारस चौराहे से गौरीगंज जनपद अमेठी जाने के लिये साधन का इंतजार कर रही थी। तभी चार पहिया सवार 4 लोगों ने उसे जान पहचान का बताकर गाड़ी में बैठने को कहा। उसे जहाँ जाना है वह उसे उधर छोड़ देंगे ऐसा भरोसा दिया गया। महिला उनके साथ बैठ गई। कुछ दूर जाते ही उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया और अन्य लोगों को भी बुलाकर इस दुष्कर्म के काम में शामिल कर लिया। उन्होंने उसका इस दौरान वीडियो भी बना लिया मारपीट भी की और उसके रुपये छीनकर भाग गए। पुलिस ने आज शारदा नहर की पुलिया पर से रमेश सिंह उर्फ महेंद्र पुत्र राकेश सिंह निवासी मुंशीगंज थाना भदोखर और सुशील उर्फ बल्ले पुत्र नन्हे लाल यादव निवासी छेदी का पुरवा राही थाना मिल एरिया को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा शेष बचे अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस घटना में लगभग एक दर्जन लोग शामिल हैं। जिसको लेकर पुलिस ने अब तक उन दर्जन भर लोगों को उठाकर थाने ले गई और उनसे पूछताछ भी की और बाद में फिर छोड़ दिया गया। लेकिन अभी तक पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User