महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव

गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया काली मंदिर में मंगलवार को गायत्री देवी और कल्याणी देवी के नेतृत्व में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। सभी महिलाएं हरी हरी साड़ी एवं हरी चूड़ियां पहनकर कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके बाद इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओ

Aug 06, 2024 - 13:46
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-06-at-7.13.16-PM.jpeg

गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया काली मंदिर में मंगलवार को गायत्री देवी और कल्याणी देवी के नेतृत्व में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। सभी महिलाएं हरी हरी साड़ी एवं हरी चूड़ियां पहनकर कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके बाद इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतकर समां बांध दिया, साथ ही सावन के गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर यहां महिलाओं के बीच कई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरिता कुमारी ने कहा कि सावन में हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है, साथ ही कहा कि सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व है। मौके पर नीतू देवी, शोभा देवी, किरण देवी, मंजू देवी, कस्तूरी देवी, सिमरन देवी, ज्योति देवी, सबिता देवी, मंजू देवी, पूनम देवी, संगीता देवी, शुशीला देवी, चंद्रकला देवी, रेणु देवी, संध्या देवी, ममता इत्यादि भारी संख्या में महिलाओ ने सावन उत्सव मनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User