मां की ममता पेड़ का दान, दोनों करते है जन-जन का कल्याण, स्वच्छ पर्यावरण पानी और हवा, है जीवन की अनमोल दवा : ब्रह्माकुमारी आशा दीदी

आत्मा परमात्मा और प्रकृति तीन चीजों का संगम है संसार, मानव की आंतरिक भावना जब सकारात्मक हो तब बाहर की प्रकृति बने जीवन का आधारब्रह्माकुमारीज हरपालपुर के द्वारा रमेश चंद्र आवासीय विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्ष लगाए गए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज हरपालपुर केंद्र प्रभारी ब

Jun 05, 2024 - 14:56
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-05-at-5.04.39-PM.jpeg

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज हरपालपुर केंद्र प्रभारी बीके आशा, डॉक्टर के के सोनी, विद्यालय संचालक- संतोष कुमार सोनी, प्राचार्य- सुबोध सोनी, भाजपा कार्यकर्ता - देवेंद्र अन्य टीचर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।

ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा पेड़ हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। उनकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। पर्यावरण को स्वच्छ करके और उसका संरक्षण करने से ही मानव जीवन को प्रदूषण मुक्त वातावरण प्राप्त हो सकता है, लेकिन इसके लिए आवश्यकता है कि हम अपने आंतरिक स्वच्छता को बढ़ाएं आपसी भाईचारे की भावनाओं को सकारात्मक रखें तभी हम बहरीय वातावरण और पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। परमात्मा ने हमें जो यह सुंदर प्रकृति दी है। उसे हम पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण करके स्वच्छ पर्यावरण करके प्रकृति स्वर्ग से सुंदर सतोप्रधान सृष्टि का निर्माण कर सकते हैं । विद्यालय के संचालक संतोष कुमार सोनी जी ने कहा कि हम स्वयं भी वृक्ष लगाएंगे और अपने समस्त स्टाफ को भी हर वर्ष दो पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करेंगे डॉक्टर के के सोनी जी ने आज के दिवस का महत्व बताते हुए पर्यावरण संरक्षण जीवन सुरक्षा बताया है जो हम सबके लिए करना अनिवार्य है वृक्ष लगाए और जीवन बचाएं। सभी ने मिलकर पौधा रोपण किया और एक पेड़ लगाने का संकल्प भी लिया अंत में शिक्षकों और छात्राओं ने अपने पर्यावरण के ऊपर विचार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User