मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

महराजगंज चंदापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जबकि हर्ष फायरिंग पर शासन प्रशासन ने रोक लगा रखी है। उसके बावजूद भी लोग हर्ष फायरिंग करने पर आमदा है। हर्ष फायरिंग का वीडियो चंदापुर कोतवाली क्षेत्र के

Jun 01, 2025 - 11:58
Updated: 1 year ago
0 0
rbl.jpg

महराजगंज चंदापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जबकि हर्ष फायरिंग पर शासन प्रशासन ने रोक लगा रखी है। उसके बावजूद भी लोग हर्ष फायरिंग करने पर आमदा है। हर्ष फायरिंग का वीडियो चंदापुर कोतवाली क्षेत्र के मुरैनी ग्राम सभा का बताया जा रहा है। मुरैनी गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान लाइसेंसी बंदूक से युवक ने की ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वह हर फायरिंग को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जब शासन प्रशासन ने किसी भी मांगलिक कार्यक्रम पर हर्ष फायरिंग पर रोक लगा रखी है, तो लाइसेंसी धड़क को इस बात को क्यों नहीं समझ आती की हर्ष फायरिंग करते समय कोई घटना घटित हो जाए, तो जिम्मेदार कौन होगा। चंदापुर थाना अध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने की वीडियो की जानकारी प्राप्त हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है कठोर कार्यवाही की जाएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User