मांगे पूरी होने पर जिला स्तरीय सम्मेलन में पंचायत सहायकों ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का आभार जताया

संघर्ष से ही पंचायत सहायकों की तय हुई मानदेय की राशि: चंद्रदीप जरीडीह बाज़ार चास के दीपांजलि पैलेस में पंचायत सहायक जिला स्तरीय सम्मेलन बोकारो जिला अध्यक्ष श्यामल गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसका संचालन जिला सचिव देवेंद्र नाथ महतो के द्वारा किया गया इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि स्वरूप राज्य

Apr 08, 2024 - 11:32
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240408-WA0017.jpg

संघर्ष से ही पंचायत सहायकों की तय हुई मानदेय की राशि: चंद्रदीप

जरीडीह बाज़ार चास के दीपांजलि पैलेस में पंचायत सहायक जिला स्तरीय सम्मेलन बोकारो जिला अध्यक्ष श्यामल गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसका संचालन जिला सचिव देवेंद्र नाथ महतो के द्वारा किया गया इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि स्वरूप राज्य स्तरीय पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष श्री चंद्रदीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए विशिष्ट अतिथि स्वरूप राज्य सचिव युगल किशोर प्रसाद पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद प्रसाद गुप्ता पूर्व राज्य कार्य अध्यक्ष पावेल कुमार रांची जिला अध्यक्ष गौतम कुमार कुशवाहा उपस्थित थे सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री चंद्रदीप कुमार ने कहा कि संगठन के द्वारा संघर्ष की राह पर चलकर मानदेय की राशि तय की गई। सड़क से लेकर सदन तक पंचायत सहायक के साथियों ने अपनी आवाज को पहुंचाने के लिए 253 दोनों तक लगातार संघर्ष करने का काम किया धरना प्रदर्शन विधानसभा घेराव भिक्षाटन राजभवन घेराव मुख्यमंत्री आवास घेराव करने के बाद सरकार के अधिकारियों एवं सम्मानित माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन एवं विभाग के मंत्री श्री आलमगीर आलम के साथ- पंचायती राज पदाधिकारी निशा उरांव के अथक प्रयास से पंचायत स्वयंसेवक के नामांकन में संशोधन पंचायत सहायक के रूप में एवं एक उचित राशि विभाग के द्वारा तय किया गया।

इस कार्य के लिए संघ की ओर से मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, विभागीय मंत्री आलमगीर आलम, विधानसभा में मांगों को उठाने वाले सभी विधायकों सहित झारखंड पूरे  सरकार का आभार प्रकट किया गया साथ ही आने वाले दिनों में राज्य कर्मी का दर्जा एवं राज्य कर्मी को प्राप्त सभी सुविधाएं पंचायत सहायक को उपलब्ध हो इसके लिए आगे भी संघर्षरत रहेंगे। मौके पर बेरमो प्रखंड अध्यक्ष शादाब आलम, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष हेमू यादव, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुदामा जी, सचिव अनीता जी रेखा जी, अनिल कुमार, पंकज कुमार सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User