माइंस दुर्घटना का शिकार श्रमिक न्याय से वंचित : अजय

शोषित पीड़ित को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा : आर सी एम यू सीसीएल कथारा क्षेत्र के अंतर्गत दुर्घटना के समय जारंगडीह कोलियरी में कार्यरत श्रमिक शिवलाल टुडू माइंस मे दुर्घटना का शिकार हुआ था। यह दुर्घटना वर्ष 2014 में हुई थी। श्रमिक का इलाज वर्ष 2016 तक चला परिणाम स्वरूप दुर्घटना के कारण दाहिने

Jul 17, 2024 - 13:17
Updated: 2 years ago
0 0
aagg.jpg

सीसीएल कथारा क्षेत्र के अंतर्गत दुर्घटना के समय जारंगडीह कोलियरी में कार्यरत श्रमिक शिवलाल टुडू माइंस मे दुर्घटना का शिकार हुआ था। यह दुर्घटना वर्ष 2014 में हुई थी। श्रमिक का इलाज वर्ष 2016 तक चला परिणाम स्वरूप दुर्घटना के कारण दाहिने पैर की छोटी उंगली काटा गया। इलाजरत अवधि का कंपनी द्वारा आयोडी दिया गया लेकिन वर्क मैन कंपनसेशन एक्ट के तहत क्षतिपूर्ति योजना के तहत पैसे का भुगतान नहीं किया गया। पीड़ित श्रमिक के द्वारा लंबे समय से प्रबंधन को अपने अधिकार और हक के तहत मिलने वाला राशि का भुगतान के लिए प्रयासरत है। प्रबंधन की टालमटोल रवैया के कारण श्रमिक में गहरा आक्रोश है। वर्तमान में श्रमिक कथारा कोलियरी के अंतर्गत बेस वर्कशॉप में कार्यरत है। इस संदर्भ में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूरी यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने वर्तमान में कार्यरत परियोजना के परियोजना पदाधिकारी तथा क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र प्रेषित कर न्याय दिलाने की मांग की है। समय सीमा के अंतर्गत पीड़ित श्रमिक को न्याय नहीं मिल पाया तो श्रमिक ने आमरण करने की चेतावनी दी है। उसके आंदोलन को संगठन का समर्थन प्राप्त होगा। औद्योगिक अशांति की जवाब देही क्षेत्रीय व स्थानीय प्रबंधन की होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User