माई भोजपुरी महोत्सव मे शामिल होंगे बीसीसीएल के डीटी एमके अग्रवाल व लाखन सिंह

लाखन सिंह अपने साथियों के साथ प्रयागराज हुए रवाना रिपोर्ट : अविनाश कुमार चौथी माई भोजपुरी महोत्सव 24 का उतर प्रदेश के इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) सभागार प्रयागराज मे 19 अक्टूबर को आयोजन होगा। इसमें झारखंड प्रदेश से बीसीसीएल धनबाद के डीटी मनोज कुमार अग्रवाल, भोजपुरी परिवार के उपाध्यक्ष लाखन सिं

Oct 19, 2024 - 10:31
Updated: 2 years ago
0 0
drsfgfcfgd.jpg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

चौथी माई भोजपुरी महोत्सव 24 का उतर प्रदेश के इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) सभागार प्रयागराज मे 19 अक्टूबर को आयोजन होगा। इसमें झारखंड प्रदेश से बीसीसीएल धनबाद के डीटी मनोज कुमार अग्रवाल, भोजपुरी परिवार के उपाध्यक्ष लाखन सिंह वतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए श्री सिंह ने अपने साथियों के साथ बोकारो स्टील सिटी स्टेशन से झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। इस महोत्सव में इनके साथ दर्जनों कवि, गायक, साहित्यकार व भोजपुरिया सेवक कवि सह गायक डां प्रिंस बैजनाथ, अनिल कुमार सिंह, सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका पम्मी शांडिल्य, रोहित प्रकाश, सुरेश भोजपुरिया, साहित्यकार लेखिका कनक पाण्डेय, सतेन्द्र कुमार ओझा शामिल होगे।

माई भोजपुरी महोत्सव प्रयागराज के संयोजक अजीत सिंह व भोजपुरिया परिवार झारखंड उपाध्यक्ष लाखन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रत्येक राज्य से कवि, लेखक साहित्यकार, गायक एवं भोजपुरी सेवक शामिल होगे। अपने अपने भोजपुरी विधा मे उत्कृष्ट योगदान, कार्य के सम्मान में स्मृति चिन्ह, शाल व पगड़ी देकर सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम मे भोजपुरी संगठन की मजबूती, संवैधानिक मान्यता, सहित अनेको मुद्यो मे चर्चा होगी। बताया कि भोजपुरी आउर भोजपुरियन क आपन देश में एक इतिहास रहल बा। पूरे विश्व के कउनो देश आप सभे जाइब त उहवा भोजपुरिया भाई सीना ताने आपके स्वागत में खड़ा मिली। उहे भाषा के मान सम्मान आउर स्वाभिमान खातिर 19 अक्टूबर दिन शनिवार के प्रयागराज के मेडिकल एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में हो रहल लोक भाषा, कला साहित्य आउर संस्कृति क संगम। ई आयोजन में देश के कोने कोने क कलाकार आ रहल बाडे़।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User