मादक पदार्थों के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक का आयोजन

रिपोर्ट : अविनाश कुमार निषिद्ध मादक पदार्थों के के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला जनसंपर्क कार्यालय बोकारो के सहयोग से सहयोगिनी संस्था द्वारा कसमार प्रखंड में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। इस संबंध में सहयोगिनी नुक्कड़ नाटक टीम की कोऑर्डिनेटर क

Jun 18, 2025 - 12:56
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-18-at-6.00.16-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

निषिद्ध मादक पदार्थों के के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला जनसंपर्क कार्यालय बोकारो के सहयोग से सहयोगिनी संस्था द्वारा कसमार प्रखंड में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। इस संबंध में सहयोगिनी नुक्कड़ नाटक टीम की कोऑर्डिनेटर कुमारी किरण ने बताया कि निषिद्ध मादक पदार्थों के कारण ग्रामीण क्षेत्र के परिवार काफी परेशान है। इसका उपयोग नहीं करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा के दुरुपयोग से होने वाले हानी की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आज प्रखंड के जमकुदर तथा डूमरकुदर में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया है । यह अभियान 21 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान नुक्कड़ नाटक टीम में सहयोगिनी की स्वाति कुमारी, पायल कुमारी, नीलू कुमारी, शीतल कुमारी, भोला महतो, हबीब अंसारी आदि शामिल थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User