मानवाधिकार सहयोग संघ भारत बोकारो टु के बैनर तले बोकारो थर्मल पंचमंदिर स्थित त्रिजल भवन में कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट : अविनाश कुमार मानवाधिकार सहयोग संघ भारत बोकारो टु के बैनर तले बोकारो थर्मल पंचमंदिर स्थित त्रिजल भवन में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता बोकारो जिला अध्यक्ष सीमा देवी व संचालन जिला उपाध्यक्ष पी. सोनी ने किया। इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि मानवाधिकार सहयोग संघ भारत

Jun 17, 2025 - 13:18
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-17-at-6.35.50-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

मानवाधिकार सहयोग संघ भारत बोकारो टु के बैनर तले बोकारो थर्मल पंचमंदिर स्थित त्रिजल भवन में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता बोकारो जिला अध्यक्ष सीमा देवी व संचालन जिला उपाध्यक्ष पी. सोनी ने किया। इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि मानवाधिकार सहयोग संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिल्पी शर्मा ने संबोधित करते हुए कही कि मानवाधिकारों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक व्यक्ति गरिमा और सम्मान के साथ जी सके, ओर अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच सके। मानवाधिकार वे बुनियादी अधिकार हैं, जो मानव जीवन को सार्थक और सम्मानजनक बनाते हैं। मानवाधिकारों में जीवन का अधिकार स्वतंत्रता का अधिकार, समानता का अधिकार और शिक्षा का अधिकार जैसे अधिकार शामिल है। ये अधिकार सभी मनुष्यों के समान रूप से लागू होते हैं। संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि मानवाधिकार सहयोग संघ के द्वारा हजारों पीड़ित को न्याय दिलाया जा चुका है। यह संघ पुरे देश के साथ-साथ अन्य दूसरे देशों में भी समाज हित में कार्य कर रहा है। पूरे देश में संघ के द्वारा मंथन शुरू कर दिया है जिसके द्वारा देश भर के सदस्य को एक नई ऊर्जा मिलने वाली है। संघ अब एक नई दिशा की तरफ कार्य करने जा रहा है।

आज हजारों की तादात में लोग इस संघ में जुड़कर काम कर रहे हैं और समाज हित में अपना योगदान दे रहे हैं। भाजपा कार्य समिति सदस्य भरत यादव ने कहा कि संगठन का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व है। संगठन की ताकत से इंसान बड़े-बड़े काम आसानी से कर सकता है। संगठन ही मनुष्य की सभी समस्याओं का हल है। जो परिवार और समाज संगठित होता है। वहां हमेशा खुशियां और शक्ति बनी रहती है। इसके विपरीत जो परिवार और समाज असंगठित होता है। वहां आये दिन किसी ना किसी बात पर कलह होती रहती है। जिससे वहां हमेशा अशांति का माहौल बना रहता है। वही पर संघ के बोकारो जिला अध्यक्ष सीमा देवी, बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष के. ललिता राव ने सभी का उत्साहवर्धन बढ़ाते हुए कही कि संगठन से जुड़ना ही महत्वपूर्ण नहीं है। संगठन के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह भी करते रहें। सिर्फ विपत्ति आने पर ही संगठन से अपेक्षा ना करें। हर समय कदम से कदम मिलाकर चले और मानवाधिकार सहयोग संघ भारत को मजबूत करें।

मौके पर भाजपा नेता श्रवण सिंह, सांसद प्रतिनिधि संतोष महतो, विश्वनाथ यादव, कांग्रेस नेत्री पम्मी सिंह, जुगनू यादव, भैरों महतो, सुनील शर्मा, पंकज कुमार आदर्श, सुनील कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, कमल निर्मल, मो. सलीम, डेजी सुरीन, जेपी सिंह, अंजली प्रमाणिक, सलमा आगा, जलेश्वर महतो, अशोक साव, शिबू प्रजापति, राजन प्रसाद, कुंती देवी, सीता देवी आदि महिला पुरुष शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User