मारपीट की शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने पीड़ित पर ही दर्ज किया मुकदमा, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली में मारपीट के मामले में शिकायत करना एक पीड़ित युवक को भारी पड़ गया। थाने की पुलिस ने पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसको लेकर पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और मामले में न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 11 सितंबर 2024 दिन बुधवार को समय करीब 2:00 बजे राय

Sep 11, 2024 - 15:23
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-11-at-7.43.27-PM.jpeg

रायबरेली में मारपीट के मामले में शिकायत करना एक पीड़ित युवक को भारी पड़ गया। थाने की पुलिस ने पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसको लेकर पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और मामले में न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 11 सितंबर 2024 दिन बुधवार को समय करीब 2:00 बजे रायबरेली जनपद के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे पंडित बभनपुर गांव के रहने वाले देवेंद्र पांडे ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि घर के बगल के ही रहने वाले दबंग विपक्षियों द्वारा घर में घुसकर की गई मारपीट व तोड़फोड़ तथा बाउंड्री वॉल गिराए जाने को लेकर नसीराबाद थाने में मामले का शिकायती पत्र दिया गया था। जिसको लेकर नसीराबाद थाने की पुलिस ने देवेंद्र पांडे पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। मारपीट करने वालों के खिलाफ की गई। शिकायत पर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। जिसको लेकर पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कहा है कि उसे विपक्षी लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User