मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने  रक्तदान पखवाड़ा के अन्तर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन विकास भवन ऑफिस ऑफ़ डेप्यूटी कमिश्नर राँची में किया गया। झारखंड प्रांतीय रक्तदान सयोजक पिंकेश खंडेलवाल जी मोके पर मोजूद थे। शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया। रक्तदा

Jun 21, 2024 - 02:23
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240621-WA0003.jpg

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने  रक्तदान पखवाड़ा के अन्तर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन विकास भवन ऑफिस ऑफ़ डेप्यूटी कमिश्नर राँची में किया गया। झारखंड प्रांतीय रक्तदान सयोजक पिंकेश खंडेलवाल जी मोके पर मोजूद थे। शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया। रक्तदान प्रभारी रोज़ी खंडेलवाल ने पूरे कार्यक्रम को लाइनअप किया। शिविर में 16 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । इसके अलावा सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया एवं रक्तदान के महत्व को समझाया गया। सचिव शुभा अग्रवाल  ने बताया, रक्तदाताओं को संस्था की तरफ़ से सर्टिफिकेट दिया गया, सबको जूस भी दिया गया । यह शिविर  का कार्य रिम्स के चिकिस्को के सहयोग से सम्पन्न हुआ ।
     

मोके पर अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सचिव शुभा अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष स्वेता भाला, रोज़ी खंडेलवाल, कोमल पोद्दार, कविता जालान, पायल जैन मोजूद थी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User