मिल एरिया थानाध्यक्ष व टीम की सक्रियता से चोरी की घटना का 36 घंटे में हुआ खुलासा, गिरोह के दो चोरों को किया गिरफ्तार

रायबरेली में लगातार चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। तुम डाल डाल तो हम पात पात जैसी कहावत चरितार्थ हो रही है। जनपद के लगातार सभी थानों में चोरी की घटनाएं हो रही है। यहाँ मिल एरिया थाना क्षेत्र के डिगिया में दिनदहाड़े 10:00 बजे के आसपास हुई चोरी की घटना ने पुलिस कर्मियों को हिलाकर रख दिया। दिन दह

Oct 03, 2024 - 04:18
Updated: 2 years ago
0 0
rbl-crime-1.jpg

रायबरेली में लगातार चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। तुम डाल डाल तो हम पात पात जैसी कहावत चरितार्थ हो रही है। जनपद के लगातार सभी थानों में चोरी की घटनाएं हो रही है। यहाँ मिल एरिया थाना क्षेत्र के डिगिया में दिनदहाड़े 10:00 बजे के आसपास हुई चोरी की घटना ने पुलिस कर्मियों को हिलाकर रख दिया। दिन दहाड़े पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई चोरी की घटना से पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे। घटना से स्तब्ध पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना अध्यक्ष व उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घटना के 36 घंटे बाद बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों के गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को चोरी किए गए सामान के साथ दबोच लिया गया। जिनको थाने पर लाकर पूछताछ की गई, तो गिरफ्तार किए गए दोनों चोरों के पास से चोरी किया गया सोने चांदी का आभूषण व नगदी भी बरामद किया गया है। जिले में एसपी यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्रवाई के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकार अमित सिंह के पर्यवेक्षण में मिल एरिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह व उनके थाने की पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल के बाद डिघया गांव के ही रहने वाले अंसार पुत्र मोहम्मद जमील निवासी ग्राम डिघिया थाना मिल एरिया, समीर पुत्र कलीम निवासी ग्राम डिघिया थाना मिल एरिया ने पुलिस चौकी के समीप ही यहां के रहने वाले कथित रूप से दवा व्यवसाय संजय सिंह के घर में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए चोरों का एक पूरा गिरोह है, जिसमें कुछ अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है, जो स्थानीय बताई जा रहे हैं। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम दोनों अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के अन्य गांव में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। जिसमें समराला आईटीआई बकहा सहित अन्य गांव में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। लूटा हुआ चोरी किया सामान हम सब ने आपस में बांट लिया था। पुलिस चौकी के समीप डॉक्टर के घर में चोरी हुई घटना का भी पुलिस ने सामान बरामद किया है। जिसमें सोने चांदी के आभूषण समेत 35000 रुपए नगद बरामद किया गया है। अभियुक्त अनुसार के कब्जे से 18000 रुपए नगद अभियुक्त समीर के कब्जे से 16500 नगद सोने चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक दिलीप कुमार पासवान, उप निरीक्षक प्रवीण पुंज, आरक्षी राजीव सैनी तथा आरक्षी राहुल गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User