मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मध्यप्रदेश की चार विभूतियों को दी बधाई

भोपाल :- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मध्य प्रदेश की चार विभूतियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की श्री भगवती लाल राजपुरोहित, श्री ओम प्रकाश शर्मा, श्री सत्येंद्र सिंह लोहिया और श्री कालूराम बाम

Jan 26, 2024 - 03:21
Updated: 2 years ago
0 0
unnamed.jpg

भोपाल :- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मध्य प्रदेश की चार विभूतियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की श्री भगवती लाल राजपुरोहित, श्री ओम प्रकाश शर्मा, श्री सत्येंद्र सिंह लोहिया और श्री कालूराम बामनिया ने अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इन सभी चयनित विभूतियां की उपलब्धियों पर मध्य प्रदेश वासियों को गर्व है।

उल्लेखनीय है कि श्री भगवती लाल राजपुरोहित उज्जैन को मालवी संस्कृति और साहित्य पर पुस्तकों ,विशेष रूप से नाटकों के लेखन के लिए, श्री ओम प्रकाश शर्मा को पारंपरिक माच गायन शैली को रंगमंच से जोड़कर शानदार प्रस्तुतियों के लिए, श्री कालूराम बामनिया को कबीर गायन के क्षेत्र में एवं दिव्यांग प्रतिभा श्री सत्येंद्र सिंह लोहिया को तैराकी के क्षेत्र में विशेष प्रदर्शन के लिए पद्मश्री के लिए चयनित किया गया है। श्री ओम प्रकाश शर्मा और श्री भगवती लाल राजपुरोहित उज्जैन, श्री कालूराम बामनिया देवास और श्री सत्येंद्र लोहिया भिंड जिले से हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User