मृतक के आश्रितों को मिला बीमा का लाभ

खेतको : श्रीराम लाईफ इंश्योरेंस फुसरो ब्रांच की ओर से चलकरी में आयोजित एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एस एल आई सी के रीजनल मैनेजर निकेश कुमार सिन्हा एवं फुसरो ब्रांच के कलस्टर मैनेजर मनोज महतो के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में दिवंगत चलकरी बस्ती निवासी स्व अमृत रजक के शोकाकुल परिवार को अर

Jan 29, 2025 - 12:06
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-29-at-4.20.58-PM.jpeg

खेतको : श्रीराम लाईफ इंश्योरेंस फुसरो ब्रांच की ओर से चलकरी में आयोजित एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एस एल आई सी के रीजनल मैनेजर निकेश कुमार सिन्हा एवं फुसरो ब्रांच के कलस्टर मैनेजर मनोज महतो के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में दिवंगत चलकरी बस्ती निवासी स्व अमृत रजक के शोकाकुल परिवार को अर्ली क्लेम सेटलमेंट के तहत रोपिल्का के रूप में 6 लाख 70 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। बताते चलें कि यह क्लेम का सेटलमेंट कंपनी की ओर से मात्र दस दिनों के अंदर निपटारा कर दिया गया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से फुसरो ब्रांच के अनेक सेल्स मैनेजर वीरेंद्र नोनिया,जयनाथ ठाकुर, नेहा कुमारी, बसंती देवी, शोभा देवी, अमन रजक, शिबू, प्रमोद शर्मा, उमेश शर्मा, अर्जुन ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता चलकरी ग्राम के सुरेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य ग्रामीण जैसे राजेश शर्मा, मनोज रजक, शिवपूजन, हीरालाल रविदास, विष्णु राजभर सहित एक सो अधिक संख्या में महिलाएं बुजुर्ग बच्चे आदि मौजूद रहे सभी लोगों ने कंपनी के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सभी को बीमा करना चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन मनोज रजक ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User