मेदिनीनगर : इस बार झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय : विधायक डॉ. मेहता

पांकी विधायक ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को दिया उपहार पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने बुधवार को नीलांबर पितांबरपुर (लेस्लीगंज) स्थित मौर्या फार्म हाउस में आंगनबाड़ी सेविका और सहायकों को उपहार भेंट किया। मौके पर विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि राज्य के हेमंत सरकार महिलाओं के साथ छल किया है। राज्य स

Aug 21, 2024 - 14:16
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-21-at-7.27.16-PM.jpeg

पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने बुधवार को नीलांबर पितांबरपुर (लेस्लीगंज) स्थित मौर्या फार्म हाउस में आंगनबाड़ी सेविका और सहायकों को उपहार भेंट किया। मौके पर विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि राज्य के हेमंत सरकार महिलाओं के साथ छल किया है। राज्य सरकार के सौतेला व्यवहार के कारण महिलाओं को अधिकार नहीं मिल सका है। कहा कि झारखंड की महिलाएं अपेक्षित महसूस कर रही है। विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनती है तो भाजपा सरकार आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और सहिया साथी को स्थाई करने और मानदेय में बढ़ोतरी का काम करेगी। कहा कि इस बार झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय है। भाजपा इस बार राज्य में 55 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी और बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा ने संविदा कर्मियों को स्थाई करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा रखी है। सरकार बनते ही इस पर अमल किया जाएगा। विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि पूर्व विधायक के द्वारा महिलाओं को ठगा गया। आज तक पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं के प्रति कोई कार्य नहीं किया। कहा कि जब मैं विधायक बना और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य शुरू किया तो विरोधियों के पेट में दर्द होना शुरू हो गया है। लेकिन पांकी के जनता पूर्व विधायक के काले कारनामे से अवगत हैं, उनके झांसे में यहां के जनता पड़ने वाले नहीं है। पांकी की जनता इस बार भी भाजपा को वोट करेंगी। विधायक ने कहा कि उनके विधायक बनने के बाद दो साल कोरोना का दंश झेलना पड़ा। तीन साल उन्हें काम करने का मौका मिला। तीन साल में पांकी विधानसभा क्षेत्र में विकास की लंबी लकीर खींची गई। क्षेत्र में विकास भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए जनता से एक बार फिर समर्थन मांगा है। मौके पर बच्चन ठाकुर, दिलीप चौधरी, अजय पासवान, निर्मल मेहता, मंदीप मेहता, महेंद्र कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User