मोदी सरकार का कार्यकाल बेमिसाल, घनबाद की सभा को ऐतिहासिक बनाने के प्रयास मे जुटे कार्यकर्ता : रविंद्र

फुसरो में लाभार्थी कार्यशाला का आयोजन, बीजेपी ने केन्द्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां केन्द्र में मोदी सरकार के उपलब्धि गिनाने में जुटी झारखंड बीजेपी इन दिनों कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। बुधवार को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल कॉलोनी मकोली स्थित ऑफिसर्स क्लब में लाभार्थी सम्मेलन का

Feb 28, 2024 - 11:32
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-28-at-4.30.19-PM-1.jpeg

केन्द्र में मोदी सरकार के उपलब्धि गिनाने में जुटी झारखंड बीजेपी इन दिनों कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। बुधवार को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल कॉलोनी मकोली स्थित ऑफिसर्स क्लब में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। लाभार्थी कार्यशाला को संबोधित करते हुए 16 वी लोकसभा सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक मार्च को धनबाद आगमन को लेकर फुसरो मंडल अध्यक्ष व महामंत्री से एक मार्च को अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आम जनमानस को धनबाद ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर बल दिया गया। कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम सभी को मिलकर व्यापक जनसंपर्क करना होगा। मोदी सरकार के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए कहा कि कोरोनाकाल में जिस तरह से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने काम किया उसे हमेशा याद रखा जाएगा। गरीब महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना हो या आयुष्मान योजना के जरिए लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना केन्द्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाकर मोदी सरकार ने ना केवल आम लोगों की जिंदगी बचाने की कोशिश की बल्कि इसकी सराहना दुनियां भर में की गई और इससे प्रेरित होकर दुनियां के देशों ने हमारे वैक्सीन को अपनाया। लाभुकों के साथ सेल्फी फोटो लेना है। मोबाइल मिस कॉल करना है। नमो ऐप और सरल ऐप डाउनलोड करना है। कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से एक बार प्रधानमंत्री बनाना है। इस मौके पर पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल और पूर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धि गिनाई। भाजपा फुसरो मंडल द्वारा आयोजित लाभार्थी सम्मेलन की शुरुआत पारंपरिक रुप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक टुनटुन तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं से 2024 के चुनाव तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम और बिनोद महतो, जिलामंत्री विक्रम पांडेय व जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह,भाजपा नेत्री डॉक्टर उषा सिंह, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, महामंत्री टुनटुन तिवारी व रमेश स्वर्णकार, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह, नवल किशोर सिंह, वैभव चौरसिया, भरत वर्मा, विनय सिंह, घनेशवर महतो, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र गिरि, नितेश सिंह, अशोक मिश्रा, गुरुवारी देवी, मदन श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, श्रीकांत यादव, रामू तांती, अंजनी सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User