मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 9 से 13 अक्टूबर तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 9 से 13 तक होने वाली बारिश के कारण दुर्गापूजा की रौनक और श्रद्धालुओं के दर्शन दौरान झारखंड सहित देश के कई भागों में बारिश अपना रंग दिखा सकती है। स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्यदीप सहित आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। बंगाल की दक्षिण पश्

Oct 10, 2024 - 03:04
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20241010-WA0006.jpg

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 9 से 13 तक होने वाली बारिश के कारण दुर्गापूजा की रौनक और श्रद्धालुओं के दर्शन दौरान झारखंड सहित देश के कई भागों में बारिश अपना रंग दिखा सकती है। स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्यदीप सहित आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। बंगाल की दक्षिण पश्चिम तट से तमिलनाडु दक्षिण केरल तक एक टफ रेखा औसत सामान तल से 1- 15 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से 9 अक्टूबर के आसपास लक्ष्यदीप और इससे सटे दक्षिण पूर्व - मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना जताई जाएगी है। यह 13 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। यह झारखंड में भी प्रभावी रहेगा चक्रवर्ती परिसंचरण के उत्तर - पश्चिम दिशा में आने वाले बारिश का अनुमान है। इस कारण कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। जहां तक झारखंड की बात करें तो मंगलवार देर शाम रांची समय झारखंड के कई इलाकों में बारिश हुई थी। आज बुधवार को भी रांची समेत पूरे झारखंड में देर शाम जोरदार बारिश हुई। दुर्गापूजा के मौके पर बारिश होने से लोगों को काफी परेशानी हुई, साथ ही तेज बारिश और हवा के कारण कई पंडालो में पानी भी चला गया है। लेकीन श्रद्धालुओ मातारानी के दर्शन करने के लिए लोगों का भीड में कमी नहीं हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User