यति नरसिंहनंद सरस्वति के खिलाफ भोपाल कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो रिपोर्ट मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश के महासचिव एवं प्रवक्ता तौकीर निजामी ने बताया है कि यति नरसिंहनंद सरस्वती गाजियाबाद यू पी डासना मंदिर के महंत ने एक बार फिर हज़रत मुहम्मद साहब स अ व की शान में अपमान जनक भावनाओं को भड़काने वाला बयान दिया है। जिसकी वजह से पूरे देश का मुस्लिम समाज गहरी नाराजगी और

Oct 07, 2024 - 13:25
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-07-at-6.24.05-PM.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के महासचिव एवं प्रवक्ता तौकीर निजामी ने बताया है कि यति नरसिंहनंद सरस्वती गाजियाबाद यू पी डासना मंदिर के महंत ने एक बार फिर हज़रत मुहम्मद साहब स अ व की शान में अपमान जनक भावनाओं को भड़काने वाला बयान दिया है। जिसकी वजह से पूरे देश का मुस्लिम समाज गहरी नाराजगी और आक्रोश में है। आज हम सभी लोग पुलिस कमिश्नर महोदय भोपाल से जनाब कंकर मुंजारे जी पूर्व सांसद और जनाब अशोक पवार जी राष्ट्रीय अध्यक्ष समता समाधान पार्टी के नेतृत्व में आशिकाने रसूल कमेटी मध्यप्रदेश, उल्मा काउंसिल भोपाल, इंडियन उल्मा बोर्ड के सभी आलिम उलमाओं और पदाधिकारीओ के साथ मिले और निवेदन किया कि हम आवेदन देने नहीं आयें है। हमको हर हाल में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में FIR करानी है और हम सभी लोग आज भी रोड़ों पर उतर कर संविधान के दायरें में धिराव धरना प्रदर्शन करते, लेकिन अभी हमारे हिन्दू समाज के भाइयों का पावन पर्व हम उनका आदर और सम्मान करते है। इसलिए हम चार पांच दिन इंतजार करेंगे, अगर इस बीच FIR नहीं हुई, तो हम लोग रोड़ों पर उतरने के लिए बेबस हो जाएंगे।

आज पुलिस कमिश्नर महोदय भोपाल से मिलने के लिए जनाब मौलाना रईस मिस्बाही सदर उल्मा काउंसिल, जनाब सय्यद काजी अनस नदवी अध्यक्ष इंडिया उल्मा बोर्ड, मौलाना जिया मियां क़ादरी, मौलाना हसन मरकाजी, मौलाना शहाबुद्दीन, कारी मंसूर मुशाहिदी, मौलाना आबिद रज़ा, मौलाना एस एम खान, एडवोकेट हाजी तनवीर आलम, मोहम्मद जाकिर, हबीब अहमद कुरैशी, सय्यद आसिफ़ अली, सुल्तान नदीम, मोहम्मद हारिश, सय्यद कासिफ अली, फैजान आली, माज़ निजामी, सईद अनवर आदि आदि लोग समलित हुये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User