युवक का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव  पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रायबरेली में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव निर्माणाधीन मकान में लटकता हुआ पाए जाने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।घटना आज दिनांक 19 फरवरी 2024 दिन सोमवार को समय करीब 10:00 बजे यहां रायबरेली जनपद के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के अ

Feb 19, 2024 - 14:51
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240219-WA0106.jpg

रायबरेली में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव निर्माणाधीन मकान में लटकता हुआ पाए जाने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।घटना आज दिनांक 19 फरवरी 2024 दिन सोमवार को समय करीब 10:00 बजे यहां रायबरेली जनपद के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाजीपुर गांव में थाना क्षेत्र के ही ठाकुर दिन का पुरवा के रहने वाले सूरज गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद गुप्ता उम्र 25 वर्ष जो की शादियों में खाना बनाने का काम करता है। जिसका शव निर्माणाधीन मकान में लटकता हुआ पाय गया है। मृतक के परिजनों के मुताबिक उधारी का पैसा मांगने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की जिसको लेकर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गुरबख्शगंज थाने में शिकायती पत्र दिया और जांच कर कार्यवाही की मांग की घटना से पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंचे गुरुबकसगंज थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का मुख्य कारण पता चल पाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User