युवक की हत्या में आक्रोश लोगों ने लसूड़िया थाने का किया घेराव, दो से तीन घंटे रहा चक्का जाम

जब तक इंसाफ नहीं तब तक दाह संस्कार नहीं रिपोर्ट : खुशबू श्रीवास्तव इंदौर : हत्या के मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले कई दिनों में हत्या के मामला बढ़ते ही जा रहा है, वही एक मामला थाना लसूडिया के अंतर्गत रविदास कांकड़ निवासी 21 वर्षीय दलित युवक दुर्गेश सोलंकी का है, जिसे 8-10 दबंग लोगों ने

Apr 07, 2024 - 02:54
Updated: 2 years ago
0 0
07-april-mp-news.jpg

रिपोर्ट : खुशबू श्रीवास्तव

इंदौर : हत्या के मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले कई दिनों में हत्या के मामला बढ़ते ही जा रहा है, वही एक मामला थाना लसूडिया के अंतर्गत रविदास कांकड़ निवासी 21 वर्षीय दलित युवक दुर्गेश सोलंकी का है, जिसे 8-10 दबंग लोगों ने देर रात्रि में निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। पिछले 20 दिनों में यह तीसरी दलित हत्या हैं, उक्त घटनाओं से दलितों में आक्रोश व्याप्त हैं।

नहीं करेंगे दाह संस्कार
अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने कहा कि, जब तक सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं होती है, तथा आरोपियों के मकान निस्तेनाबूत नहीं होते हैं, तब तक मृतक का शव दाह संस्कार नहीं करेंगे। शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम करेंगे एवं अनिश्चितक़ालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User