युवा व्यवसायी संघ के चुनाव में 1085 व्यवसाइयों‌ ने किया मतदान

वैभव चौरसिया अध्यक्ष, बैजू मालाकार सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर राकेश मालाकार ‌निर्वाचित युवा व्यवसायी संघ फुसरो के 25 फरवरी को हुए द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर वैभव चौरसिया 413 मत और सचिव पद पर बैजू मालाकार 658 मत पाकर निर्वाचित घोषित किये गये। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर राकेश मालाकार 715 मत प्राप्त

Feb 26, 2024 - 09:21
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-26-at-12.34.51-PM.jpeg

युवा व्यवसायी संघ फुसरो के 25 फरवरी को हुए द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर वैभव चौरसिया 413 मत और सचिव पद पर बैजू मालाकार 658 मत पाकर निर्वाचित घोषित किये गये। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर राकेश मालाकार 715 मत प्राप्त कर दूसरी बार कोषाध्यक्ष चुने गए। मतदाताओं की कुल संख्या 1369 में 1085 व्यवसायियों ने अपने वोट डाले।‌ नवनिर्वाचित अध्यक्ष वैभव चौरसिया ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशांत राइका को 42 मत से, नवनिर्वाचित सचिव बैजू मालाकार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जावेद खान को 339 मतों से और नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष राकेश मालाकार ने जमील अंसारी को 361 मतों से पराजित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User