यूपी के गाजियाबाद में भारत गैस के ट्रक में आग लगने से ज़ोरदार धमाका

रिपोर्ट : कुशल त्रिपाठी शनिवार की सुबह तकरीबन 4:15 पर धमाके और दहशत से कांपा गाजियाबाद, भारत गैस के सिलेंडरो से भरा ट्रक बना आग की खान, लोगों को दिखा खौफनाक मंजर। गाजियाबाद में सिलेंडर से भरा ट्रक आग का गोला बन गया। धमाका इतना जोर दार था, कि ट्रक में हुए धमाके की आवाज दूर-दूर के इलाकों तक सुनाई दे

Feb 01, 2025 - 06:53
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-01-at-10.51.51-AM.jpeg

रिपोर्ट : कुशल त्रिपाठी

शनिवार की सुबह तकरीबन 4:15 पर धमाके और दहशत से कांपा गाजियाबाद, भारत गैस के सिलेंडरो से भरा ट्रक बना आग की खान, लोगों को दिखा खौफनाक मंजर। गाजियाबाद में सिलेंडर से भरा ट्रक आग का गोला बन गया। धमाका इतना जोर दार था, कि ट्रक में हुए धमाके की आवाज दूर-दूर के इलाकों तक सुनाई दे रही थी। ट्रक में हुए धमाके का शोर इतना अत्यधिक था, कि लोग अपने-अपने घरों से जाग कर लोगों को लेकर सुरक्षित जगह पर जाने लगे, साथ ही जब वापस आकर देखा तो इस धमाके की वजह से काफी नुकसान हो चुका था।

आपको बता दे कि यह पूरी घटना गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की है। टीला मोड़ थाना स्थित दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक पर गैस सिलेंडर से लोड एक ट्रक में भीषण आग लग गई, जिसके कारण सिलसिलेवार विस्फोट हुए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, तो आनन फानन में फायर ब्रिगेड अधिकारी और कर्मचारी मौके पहुंच कर बचाव कार्य चालू किया। लेकिन लगातार सिलेंडर फटने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मी ट्रक तक नहीं पहुंच पा रहे थे। स्थानीय नागरिकों बात करने पर यह जानकारी मिली कि, आग लगने की वजह से आस-पास की दुकान पूरी तरह से जल गईं। धमाके का शोर इतना ज्यादा था, कि लोग किसी तरह से वहां से बाहर निकले।

विस्फोट की आवाज दो-तीन किलोमीटर तक गूंजी

सीएफओ राहुल कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया है, कि सिलेंडर से भरे ट्रक में हुए विस्फोट की आवाज आसपास के कई किलोमीटर तक इलाकों में सुनी जा सकती थी। वीडियो में भी धमाकों की आवाज सुनी जा रही है, जिसे स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से 2-3 किमी दूर शूट किया गया था।

स्थानीय लोगों में हैं डर का माहौल

सिलेंडर से भरे ट्रक में ब्लास्ट होने के बाद से ,ही स्थानीय लोगों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है। आपको बताते चलें कि अभी तक आग लगने का प्रमुख कारण का पता नहीं चल पाया है. हालांकि गनीमत की बात यह रही कि, घटना में अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। गैस सिलेंडर में रुक-रुक जो ब्लास्ट हो रहे इससे स्थानीय लोगों में काफी ज्यादा डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग अपना-अपना घर छोड़कर जा रहे हैं। आसपास के पूरे इलाके में धुएं का अंबार मच गया है, इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।

प्रशासन के द्वारा आसपास के घरों को कराया गया खाली

इस ब्लास्ट की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुट गया। इसी कड़ी में दमकल विभाग स्थानीय पुलिस की मदद से आसपास के रिहाइसी इलाकों को खाली करवा दिया गया है।

सुबह 4.35 को मिली सूचना : प्रशाशन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल मिली जानकारी के मुलाबित सुबह तकरीबन 4.35 में हमें एलपीजी सिलेंडर से लदे हुए ट्रक में आग लगने की जानकारी मिली थी। जजानकारी मिलने के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। स्थानीय पुलिस की मदद से आसपास के घरों को खाली करा गया। हालांकि हुए धमाके की वजह से आसपास के कुछ घरों में और कुछ वाहन आज की चपेट में आ गए थे। हालांकि विभागीय ऑफिसर और पुलिस के भरकश प्रयास करने के बाद घरों और वाहनों में लगी आग पर पूरी तरह से काबू कर बुझा दी गई है।

हालांकि हो इस धमाके चपेट में कोई आदमी नहीं आया और ना ही किसी के मौत होने की खबर है अगर बात की जाए ट्रक ड्राइवर की ? जब ट्रक में आज लगी ही मात्रा थी। तभी ट्रक ड्राइवर अपनी सूझबूझ दिखाते हुए। ट्रक से भाग कर अपनी जान बचाई। विभाग के द्वारा आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User