रक्षाबंधन : एकल अभियान की आचार्या बहनों ने बेरमाे सीओ, थाना प्रभारी समेत जवानों को बांधी राखी

बेरमो अंचल कार्यालय व बेरमो थाना में एकल अभियान के फुसरो संच आचार्यो द्वारा रक्षाबंधन पर थाना परिसर में पुलिस के अधिकारियों सहित थाने के जवानों व चोकीदार को तिलक लगाकर ओर राखी बांधकर मिठाई खिलाकर रक्षा बंधन पर्व मनाया और रक्षा का संकल्प लिया। आचार्यो ने कहा की हमारे क्षेत्र में हमारे सुरक्षा के लिए

Aug 19, 2024 - 12:59
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-19-at-6.16.30-PM.jpeg

बेरमो अंचल कार्यालय व बेरमो थाना में एकल अभियान के फुसरो संच आचार्यो द्वारा रक्षाबंधन पर थाना परिसर में पुलिस के अधिकारियों सहित थाने के जवानों व चोकीदार को तिलक लगाकर ओर राखी बांधकर मिठाई खिलाकर रक्षा बंधन पर्व मनाया और रक्षा का संकल्प लिया। आचार्यो ने कहा की हमारे क्षेत्र में हमारे सुरक्षा के लिए तैनात नौजवानों को रक्षा बंधन के पावन पर्व पर जो नौजवान घर नहीं जा पाते है ओ हमारी सुरक्षा में लगे रहते है। उनकी सुरक्षा की कामना करते हुए एवं उन्हें अपने घर की याद ना आवे उनकी बहन की कमी को पूरा करने का कार्य एकल विद्यालय की आचार्यों के द्वारा किया गया। हमारे नौजवान सैनिकों की सुरक्षा की कामना किया गया। रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार है। इस त्योहार का भाई-बहन को बेसब्री से इंतजार रहता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा के देश की सीमा पर खड़ा हर पुलिस के जवान हमारा भाई है, क्योंकि वो दिन रात सरहद पर खड़ा रहकर हमारी रक्षा करता है। बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह व थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह के द्वारा सभी आचार्या दीदी को गिफ्ट दिया गया।

इस दौरान उन्होने कहा की हमें सदेव ही नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए क्योंकि नारी शक्ति ही मां दुर्गा का रूप है, साथ ही कहा कि देश की हर नारी शक्ति का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है, क्योंकि देवताओं ने भी सदेव नारी शक्ति का सम्मान किया है। इस मौके पर बेरमो थाना के एसआई सचिन रोशन, अरूण सिंह, एएसआई कैलाश प्रसाद, संच के खेलकूद एवं शारीरिक प्रमुख नंदकिशोर महतो, फुसरो संच प्रमुख हेंमती देवी, बालेश्वर महतो, मंचु सिंह, आंनद कुमार सहीत आचार्या रीता देवी, आशा देवी, शांति देवी, सुनीता देवी, कौशल्या देवी, दुलारी देवी आदि लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User