रांची : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन व कार्यकारिणी का किया गया विस्तार

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा  की झारखंड इकाई का पुनर्गठन, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग रिपोर्ट : मोहन कुमारअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश कमेटी का  पुनर्गठन व कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर रांची के रिंग रोड स्थित स्थानीय सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसम

Jul 03, 2025 - 10:39
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250703-WA0011.jpg

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा  की झारखंड इकाई का पुनर्गठन, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग

रिपोर्ट : मोहन कुमार

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश कमेटी का  पुनर्गठन व कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर रांची के रिंग रोड स्थित स्थानीय सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर सहित कई राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान झारखंड प्रदेश के लिए नई कमान सौंपी गई। जिसमें विनय कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, मनीषा सिंह को महिला प्रदेश अध्यक्ष और आदर्श सिंह को युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर महासभा के प्रदेश संरक्षक कमलेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे और वहीं बड़ी संख्या में क्षत्रिय महासभा से जुड़े लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान महासभा की ओर से एक सुर में आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाई गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User