रांची : अर्थ डे पर “LEX-AGRO” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

उषा मार्टिन विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ लीगल स्टडीज एवं फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर द्वारा संयुक्त प्रयास विश्व पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर उषा मार्टिन विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ लीगल स्टडीज एवं फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर द्वारा एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम “LEX-AGRO” का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम था –

Apr 22, 2025 - 15:35
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-04-22-at-8.56.59-PM.jpeg
  • उषा मार्टिन विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ लीगल स्टडीज एवं फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर द्वारा संयुक्त प्रयास

विश्व पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर उषा मार्टिन विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ लीगल स्टडीज एवं फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर द्वारा एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम “LEX-AGRO” का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम था – “Our Power, Our Planet: Green Constitutionalism for Sustainable Future”, जिसके माध्यम से छात्रों में पर्यावरण संरक्षण, संविधान और सतत विकास के महत्व को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. स्वाति सावर, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी ऑफ लीगल स्टडीज एवं न्याय उत्सव समिति की संचालक, ने की। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आलोक कुमार (एसोसिएट प्रोफेसर, SBU) ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और “हरित संविधानवाद” की अवधारणा पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।

इस अवसर पर पर्यावरण आधारित फिल्म "कड़वी हवा" का विशेष प्रदर्शन किया गया, जो जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दे को प्रभावी ढंग से दर्शाती है। फिल्म ने छात्रों को पर्यावरणीय समस्याओं के सामाजिक प्रभावों से रूबरू कराया।

इसके अतिरिक्त ईको-आर्ट फैशन शो, मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता, तथा पौधारोपण समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन में तुलिका सिन्हा, फैकल्टी कन्वीनर, का महत्वपूर्ण योगदान रहा, साथ ही विद्यार्थियों में मानशी राज, अर्पण अर्सोनल, रौशन कुमार, सत्या, प्राची कुमारी, आर्यन पांडेय, बिपिन ओरांव, स्मृति भर्ती, किशांगी छाया, रिया पूजा, संजना कुमारी, अरूप मिश्रा एवं प्रियांशु चटर्जी की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही। इनके संयुक्त प्रयासों से कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक रहा बल्कि सभी उपस्थितों के लिए प्रेरणादायक भी बना।

LEX-AGRO कार्यक्रम ने यह स्पष्ट किया कि जब शिक्षा, प्रकृति और कानून का संगम होता है, तो उसका प्रभाव दूरगामी और सकारात्मक होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User