रांची : एचईसी मुख्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता माननीय विनय जायसवाल जी और निदेशकों के साथ वार्ता

एचईसी मुख्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता माननीय विनय जायसवाल जी और निदेशकों के साथ वार्ता हुई और उनके अथक प्रयास और दबाव के फलस्वरूप मैनेजमेंट के द्वारा सप्लाई कर्मचारियों के प्रवेश के लिए सर्कुलर जारी किया गया। अब हमलोगों को प्लांट के अंदर जाने की अनुमति हो गई है। इसके लिए हम सभी सप्लाई कर्मचारी विन

Oct 11, 2024 - 15:14
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-11-at-12.38.03-PM.jpeg

एचईसी मुख्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता माननीय विनय जायसवाल जी और निदेशकों के साथ वार्ता हुई और उनके अथक प्रयास और दबाव के फलस्वरूप मैनेजमेंट के द्वारा सप्लाई कर्मचारियों के प्रवेश के लिए सर्कुलर जारी किया गया। अब हमलोगों को प्लांट के अंदर जाने की अनुमति हो गई है। इसके लिए हम सभी सप्लाई कर्मचारी विनय जायसवाल जी का आभारी रहेंगे और हम सभी उम्मीद करते हैं कि अन्य सभी समस्याओं को भी समाधान आने वाले दिनों में संभव हो सकेगा। इसके लिए सभी सप्लाई कर्मियों की ओर से माननीय विनय जायसवाल जी को दिल से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं, इनके अथक प्रयास से यह संभव हो पाया है। हम सभी इस बात के लिए मैनेजमेंट का भी आभार व्यक्त करते हैं और सभी लोग मिलकर एच.ई.सी. को और खुद को इस आर्थिक संकट से निकालने के लिए यथाशक्ति प्रयास करेंगे, ताकि एक बार फिर एच.ई.सी. वापस अपनी आर्थिक प्रगति पर लौट आए। एक बार फिर यह एशिया हीं नहीं, बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर सके। इस बातचीत में रमाशंकर प्रसाद, सुनील पांडेय, विकास तिवारी, उदय शंकर, अजय शर्मा, अनिल तिवारी, सुधीर चौधरी, मोहम्मद असलम, शिवनारायण, सुमित झा, सुमन जी, घनश्याम ठाकुर, सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User