रांची के चिरोंदी स्थित आशिर्वाद बैंक्वेट हॉल में भारत सरकार में नवनियुक्त रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ जी का अभिनंदन कार्यक्रम

रांची : 16 जून को भारतीय जनता पार्टी,रांची महानगर एवं ग्रामीण जिला के संयुक्त तत्वावधान में रांची के चिरोंदी स्थित आशिर्वाद बैंक्वेट हॉल में भारत सरकार में नवनियुक्त रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ जी का अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अभिनंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा, रांची महानगर जिला के अध्यक्ष वरू

Jun 16, 2024 - 16:29
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-16-at-9.52.36-PM.jpeg

रांची : 16 जून को भारतीय जनता पार्टी,रांची महानगर एवं ग्रामीण जिला के संयुक्त तत्वावधान में रांची के चिरोंदी स्थित आशिर्वाद बैंक्वेट हॉल में भारत सरकार में नवनियुक्त रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ जी का अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अभिनंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा, रांची महानगर जिला के अध्यक्ष वरूण साहू ने किया।

अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची के सांसद एवं नवनियुक्त रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, कांके विधायक समरी लाल, प्रदेश मंत्री सीमा पासवान, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पूर्व सांसद अजय मारू, महेश पोद्दार, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, जीतू चरण राम, पूर्व महापौर संजीव विजयवर्गीय, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज, बलराम सिंह एवं नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रांची के माननीय सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा की कार्यकर्ताओं के जीतोड़ मेहनत एवं जनता का मोदी जी पर अटूट विश्वास से यह जीत सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा की हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी एवं केंद्रीय नेतृत्व को आभार जताते हुए कहा की रांची की जनता का विश्वास कभी टूटने नहीं देंगे। रांची लोकसभा क्षेत्र के विकाश के लिए हमे जो भी परिश्रम करना पड़े हम करेंगे। उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा की राज्य जंगल राज्य की ओर बढ़ रहा है। चोरी–डकैती राज्य में आम हो चुका है। पूरे देश में झारखंड भ्रष्टाचार के लिए चर्चित है। श्री सेठ ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता JMM सरकार की विधाई कर देगी।

रांची विधायक सीपी सिंह ने संबोधित करते का की अभी हम सभी सेमीफाइनल जीतें हैं। फाइनल चुनाव विधानसभा का होने वाला है। आने वाले विधानसभा चुनाव में रांची लोकसभा के सभी सीटों पर भाजपा की विजय होगी।

हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने कहा की पूरा देश मोदी जी के नीतियों पर विश्वास कर रही है। झारखंड की जनता का विश्वास मोदी जी नीतियों पर कायम है। आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कमर कश कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष वरूण साहू ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा की महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी चार विधानसभा में भाजपा का परचम फिर से करेगा। आने वाले चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

अभिनंदन कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतनारायण सिंह, के. के. गुप्ता, रमेश सिंह, संदीप वर्मा, राजू सिंह, जितेंद्र वर्मा, प्रीतम साहू, मनोज चौधरी, बसंत दास, ललिता ओझा, अनीता वर्मा, राम लगन राम, अर्जुन मुंडा, जॉनी वॉकर खान, गोपाल सोनी, प्रमोद शाहदेव, मुकेश सिंह, रणधीर सिंह विकास रवि, दीपक शाह, सुभाष अग्रवाल, ओम प्रकाश पांडेय, सुबेश पांडेय, सुजीत शर्मा, उमेश यादव, संतोष मिश्रा, पप्पू जयसवाल, पप्पू वर्मा, रामजी प्रसाद, सूर्या साहू, इंद्रजीत यादव, विनोद महतो, आनंद वर्मा, सूर्या प्रताप सिंह, निलेश सिंह सहित हजारों तादाद में महानगर एवं ग्रामीण जिला के कार्यकर्ता शामिल हुए एवं माननीय संजय सेठ जी को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User